बॉलीवुड

अमिताभ बच्चन को आंख में हुई ये दिक्कत, महानायक ने फोटो शेयर करके लिखा ये इमोशनल मैसेज

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने एक फोटो शेयर करते हुए बताया कि उनकी आंख में ये दिक्कत हो चली है. उम्र के इस पड़ाव में वो खुदको संभाल रहे हैं और आगे बढ़ रहे हैं. बिग बी ने ये भी कहा कि उन्हें अपनी मां की याद भी खूब आती है.

अमिताभ बच्चन को आंख में हुई ये दिक्कत, महानायक ने फोटो शेयर करके लिखा ये इमोशनल मैसेज
अमिताभ बच्चन (Photo Credits: Facebook)

Amitabh Bachchan Health Update: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने सोशल मीडिया पर अपने स्वास्थ से जुड़ी एक जानकारी को शेयर करते हुए कहा कि उनकी आंख में एक कोने में एक निशान पड़ गया है जिसके लिए उन्होंने डॉक्टरों की भिस सलाह ली. लेकिन डॉक्टर ने उन्हें कोई खास जवाब नहीं दिया. बिग बी ने बताया कि बढ़ती उम्र के साथ ऐसा होना आम बात है और आज उन्हें अपनी मां की कमी भी महसूस हो रही है.

बिग बी (Big B) ने अपने फेसबुक पोस्ट में अपनी आंख की एक क्लोजअप फोटो शेयर करते हुए लिखा, "बायीं आँख फड़कने लगी ; सुना था बचपन में अशुभ होता है; गए दिखाने डॉक्टर को, तो निकला ये 👇🏿 एक काला धब्बा आँख के अंदर ; डॉक्टर बोला कुछ नहीं है, उम्र की वजह से, जो सफ़ेद हिस्सा आँख का होता है , वो घिस गया है । जैसे बचपन में माँ अपने पल्लू को गोल बनाकर, फूँक मारकर, गरम करके आँख में लगा देतीं थी , वैसा करो , सब ठीक हो जाएग । माँ तो हैं नहीं अब , बिजली से रुमाल को गरम करके लगा लिया है । पर बात कुछ बनी नहीं !!माँ का पल्लू, माँ का पल्लू होता है !!" ये भी पढ़ें: JNU हिंसा: ट्वीट कर बुरे फंसे अमिताभ बच्चन, लोगों ने जमकर किया ट्रोल

बिग बी के इस पोस्ट को पढ़कर साफ पता चलता है कि उम्र इस इस पड़ाव में उनके लिए खुद को संभाल पाना आसान नहीं लेकिन वो इसकी पूरी कोशिश कर रहे हैं. ये भी पढ़ें: बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन ने कभी भी नहीं मानी हार, कहा- जीवित रहने के लिए सदैव करता रहा संघर्ष

बिग बी अपने फैंस को लोहड़ी के त्योहार की बधाई देते हुए लिखा, "हैप्पी मकर संक्रांति और लोहड़ी की लख लख बधाइयां. माँ से एक और बात याद आ गयी । बचपन में जब लोहरी का त्योहार आता था तो माँ बताती थीं , कैसे जब वो पंजाब में रहती थीं ,( वो सिखनी है , लायलपुर में पैदा हुईं ,तेज़ कौर सूरी , माँ उनकी अमर कौर सोडी , दारजी उनके ख़जान सिंह सूरी ) जब पाकिस्तान नहीं बना था , तब लोहरी के समय , जो लोग चंदा माँगने आतीं थीं , वो गाती थीं :

'लोहरी दाँ टक्का दे ; रभ तेन्नु बच्चा दे ' !! "

बात करें फिल्मों की तो बिग बी जल्द ही रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के साथ 'ब्रह्मास्त्र' (Brahmastra) में नजर आएंगे. इस फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी (Ayan Mukerji) ने किया है और ये फिल्म मई, 2020 में रिलीज के लिए सेट की गई है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 14, 2020 09:14 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).