बॉलीवुड

अमिताभ बच्चन-जया बच्चन की 46 वीं सालगिरह पर बेटे अभिषेक बच्चन ने पोस्ट की ये खूबसूरत तस्वीर

मेगास्टार अमिताभ बच्चन और उनकी पत्नी अभिनेत्री जया बच्चन की शादी की 46वीं सालगिरह पर सोमवार को अभिनेता बेटे अभिषेक बच्चन...

अमिताभ बच्चन-जया बच्चन की 46 वीं सालगिरह पर बेटे अभिषेक बच्चन ने पोस्ट की ये खूबसूरत तस्वीर
अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन और जया बच्चन (Photo Credits: Instagram)

मेगास्टार अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और उनकी पत्नी अभिनेत्री जया बच्चन (Jaya Bachchan) की शादी की 46वीं सालगिरह (marriage anniversary) पर सोमवार को अभिनेता बेटे अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) ने इस स्टार जोड़ी की एक बेहद प्यारी तस्वीर साझा कर उन्हें बधाई दी.

इंस्टाग्राम पर साझा की गई इस तस्वीर में अमिताभ को व्हाइट शर्ट और ब्लैक स्वेटशर्ट में देखा जा सकता है, जबकि इसमें जया सफेद सूट, पर्ल नेकलेस और इयररिंग्स पहने नजर आ रही हैं.

इस तस्वीर के कैप्शन में अभिषेक ने लिखा है- "मेरे माता-पिता को शादी की सालगिरह की बहुत-बहुत बधाई! हमेशा की ही तरह आप दोनों को ढेर सारा प्यार. हैशटैग 46 एंड काउंटिंग."

 

View this post on Instagram

 

Happy Anniversary to the parentals! Love you both eternally. #46andcounting

A post shared by Abhishek Bachchan (@bachchan) on

साल 1973 के 3 जून को अमिताभ और जया शादी के बंधन में बंधे थे. जहां तक अभिनय की बात है, अभिषेक साल 2018 में आई फिल्म 'मनमर्जियां' (Manmarziyaan) के बाद से रजत पटल पर नहीं दिखे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 03, 2019 04:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).