बॉलीवुड

अमिताभ बच्चन ने फैंस से हाथ जोड़कर मांगी माफी, इस बात का था मलाल

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन इन दिनों शारीरिक तौर पर मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं. हाल ही में लीवर समबंधित तकलीफ के चलते उन्हें नानावटी अस्पताल में रूटीन चेकअप के लिए भर्ती कराया गया था. इसके कुछ दिनों बाद उनकी सेहत में सुधार देखा गया जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें छुट्टी दे दी.

अमिताभ बच्चन ने फैंस से हाथ जोड़कर मांगी माफी, इस बात का था मलाल
अमिताभ बच्चन (Photo Credits: अमिताभ बच्चन ब्लॉग)

Amitabh Bachchan Health Update: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने ट्विटर पर अपने फैंस से हाथ जोड़कर माफी मांगी है. सोशल मीडिया पर हमेशा सक्रीय रहने वाले बिग बी (Big B) ने ट्विटर पर दुख जताते हुए अपनी माफी मांगने की वजह बताई. हर रविवार बिग बी मुंबई स्थित अपने जलसा बंगले (Jalsa Bungalow) के बाहर आकर अपने फैंस से मिलते हैं और उनका अभिवादन करते हैं.

लेकिन तबीयत खराब रहने के कारण इस रविवार वो बाहर नहीं आ सके. लेकिन हमेशा की तरह फैंस उनकी एक झलक पाने को उनके घर के बाहर मौजूद थे. ऐसे में बिग बी ने ट्विटर का सहारा लेते हुए अपने फैंस से कहा, "मेरी स्थिति में सुधार हो रहा है...लेकिन ये हर रविवार को मिलने आते हैं. मुझे माफ करना..मैं बाहर नहीं आ सका.."

ये भी पढ़ें: अस्पताल से छुट्टी के बाद अमिताभ बच्चन की प्रतिकिया आई सामने, फैंस का शुक्रिया तो मीडिया से कही ऐसी बात

बिग बी ने अपने इस ट्वीट में बताया कि तबीयत ठीक न रहने के कारण वो फैंस से मिलने घर के बाहर नहीं आ पाए. आपको बता दें कि लीवर संबंधित शिकायत के चलते बिग बी को पिछले हफ्ते मुंबई के नानावटी अस्पताल (Nanavati Hospital, Mumbai) में रूटीन चेकअप के लिए भर्ती कराया गया.

उनकी सेहत में सुधार होने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें छुट्टी दे दी थी. इस खबर के मीडिया में आने के बाद से ही फैंस उनकी सेहत को लेकर चिंतित हैं और उनके लिए दुआएं कर रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 21, 2019 10:03 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).