मनोरंजन

फैन ने पूछा - केरल को डोनेशन दिया ? अमिताभ बच्चन ने दिया करारा जवाब

बॉलीवुड के कई सितारों ने केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद करने के लिए हाथ आगे बढ़ाया है. इस सूची में शाहरुख खान, जैकलीन फ़र्नांडिस और कमल हासन जैसे सितारों का नाम शुमार है. अब सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी केरल के लोगों के लिए 51 लाख रुपये का आर्थिक योगदान दिया है.

फैन ने पूछा - केरल को डोनेशन दिया ? अमिताभ बच्चन ने दिया करारा जवाब
अमिताभ बच्चन (Photo Credits : Instagram)

बॉलीवुड के कई सितारों ने केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद करने के लिए हाथ आगे बढ़ाया है. इस सूची में शाहरुख खान, जैकलीन फ़र्नांडिस और कमल हासन जैसे सितारों का नाम शुमार है. अब सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी केरल के लोगों के लिए 51 लाख रुपये का आर्थिक योगदान दिया है. साथ ही उन्होंने 80 जैकेट, 25 पैन्ट्स, 20 शर्ट और कुछ स्कार्फ भी वहां के लोगों के लिए भिजवाएं है लेकिन लगता है यह बात उनके एक फैन को पता नहीं थी. उस फैन ने बिग बी को ट्रोल करना चाहा पर अमिताभ बच्चन ने भी उसका करारा जवाब दिया.

अमिताभ बच्चन ने अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया. उन्होंने अपनी एक तस्वीर शेयर की और लिखा कि, "देर रात के लिये यह सबसे अच्छी जगह है...केबीसी की शूटिंग खत्म होने के बाद... रिकॉर्डिंग स्टूडियो में एक माइक के सामने..मुट्ठी में कुछ सपने लेकर, भरकर जेबों में आशाएं ..दिल में है अरमान यही, कुछ कर जाएं, कुछ कर जाएं."

इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए एक फैन ने लिखा कि, "केरल को डोनेशन दिया ?"

इस सवाल का करारा जवाब देते हुए बिग बी ने लिखा कि, " जी दिया...पता चल जाएगा आपको...आपने दिया क्या...?"

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 23, 2018 03:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).