बॉलीवुड

अमीषा पटेल पर फाइनेंसर ने लगाया धोखाधड़ी का आरोप, कहा- पैसे लेकर अब मुझे धमका रही हैं

इस मामले में उस फाइनेंसर ने रांची की एक अदालत में केस फाइल करके अमीषा और उनके पार्टनर के खिलाफ शिकायत की है

अमीषा पटेल पर फाइनेंसर ने लगाया धोखाधड़ी का आरोप, कहा- पैसे लेकर अब मुझे धमका रही हैं
अमीषा पटेल (Photo Credits: Instagram)

अभिनेत्री अमीषा पटेल (Ameesha Patel) अब कानूनी पचड़े में फंसती नजर आ रही हैं. एक तरफ जहां उनका बॉलीवुड करियर मुश्किल दौर से गुजर रहा है वहीं अब उनपर एक फाइनेंसर ने धोखाधड़ी का आरोप लगाया है. इस मामले में शिकायतकर्ता ने रांची की अदालत (Ranchi Court) में अमीषा और उनके पार्टनर के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी का केस दर्ज कराया है.

मुंबई मिरर में छपी एक रिपोर्ट में बताया गया, निर्देशक अजय कुमार सिंह (Ajay Kumar Singh) जो जल्द ही दर्शकों के लिए जिम्मी शेरगिल- माही गिल (Jimmi Shergil-Mahie Gill) स्टारर फिल्म 'फैमिली ऑफ ठाकुरगंज' लेकर आ रहे हैं, उन्होंने अमीषा और उनके पार्टनर कुणाल गूमर किया है. अजय ने आरोप लगाया है कि उसने अमीषा को उनकी फिल्म 'देसी मैजिक' का काम पूरा करने के लिए 2.5 करोड़ रूपए सौंपे थे.

इस फिल्म को अमीषा अपने पार्टनर कुणाल के साथ मिलकर प्रोड्यूस कर रहीं थी जिसकी शूटिंग का काम 2013 में शुरू हुआ. लेकिन न तो ये फिल्म अब तक रिलीज हुई और ना ही अजय को उनके पैसे वापस मिले. पैसों के नाम पर उन्हें सिर्फ चेक दिए गए जो बैंक में जमा कराने पर बाउंस हो गए.

अमीषा की इस फिल्म में जायेद खान, रणधीर कपूर, साहिल श्रॉफ और रवि किशन काम करने वाले थे तो वहीं अमीषा इसमें डबल रोल में थी. अजय ने मीडिया को बताया कि पिछले साल अमीषा और कुणाल रांची में एक इवेंट अटेंड करने आए थे जब उन्होंने उन्हें 2.5 करोड़ रूपए दिए थे.

अमीषा ने आश्वास दिया था कि ये फिल्म जून, 2018 तक रिलीज हो जाएगी और फिल्म फायदेमंद साबित होगी. लेकिन ये फिल्म रिलीज नहीं हुई. जब अजय ने पैसे वापस मांगे तो उन्हें कहा गया कि उनें उनके पैसे 2-3 किश्तों में लौटाया जाएगा. उन्होंने अजय को 3 करोड़ का चेक भी दिया लेकिन वो बाउंस हो गया.

अजय का कहना है कि अमीषा और उनके लोगों ने कहा कि वो उनके पैसे उन्हें नहीं लौटना चाहते हैं और साथ ही मशहूर लोगों के साथ अमीषा की फोटो उन्हें दिखाकर उन्हें धमकाने लगे. इस बात से परेशान होकर अब अजय ने कानूनी की मदद लेने का फैसला किया और उनके खिलाफ रांची की एक अदालत में केस फाइल किया.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 29, 2019 09:54 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).