Radio Connex 2018: रेडियो इंडस्ट्री की सबसे बड़ी महफिल, आरजे देवकी को मिला बेस्ट आरजे अवॉर्ड
रेडियो इंडस्ट्री के कई जाने माने चेहरों ने इस फंक्शन में अपनी हाजरी दर्ज की
रेडियो इंडस्ट्री की सबसे बड़ी महफिलों में से एक 'Radio Connex 2018' का कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम से संपन्न हुआ. इस इवेंट में रेडियो जगत से जुडी कई दिग्गज हस्तियां पहुंची. यहां पर अमीन सायानी को रेडियो जगत में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया. अमीन यहां एडगुरु प्रह्लाद कक्कर के साथ पहुंचे. अपनी कमजोर सेहत के बावजूद अमीन ने इस इवेंट को अटेंड किया.
इस ग्रैंड इवेंट में आरजे देवकी की इंटरनेशनल रेडियो फेस्टिवल केटेगरी में बेस्ट आरजे का अवॉर्ड मिला. अहमदाबाद की रेड एफएफम से आने वाली देवकी ने इस इवेंट पर सभी के साथ जमकर एन्जॉय किया.
इस इवेंट इ इंडियन टेलीविजन डॉट कॉम के सीईओ अनिल वनवारी ने कहा कि इस इवेंट पर पूरा रेडियो ग्रुप एक छत के नीचे आ गया है. इस इवेंट पर अमीन सायानी जी की उपस्थिति भी काफी एहम है."