वैलेंटाइन्स डे पर ट्विंकल खन्ना ने किया मजेदार डांस, अक्षय कुमार ने शेयर किया ये Video
ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार फैंस को दे रहे हैं कपल गोल्स. आप भी इस पोस्ट को देखकर हो जाएंगे खुश
वैलेंटाइन्स डे (Valentines Day) के मौके पर आज हर कपल एक दूसरे को अपने प्यार से रिझाने की कोशिशों में जुटा हुआ है. कोई गिफ्ट्स के सहारे तो कोई अपने रोमांटिक मिजाज से अपने अपने प्रेमी का दिल जीत रहा है. इस खास दिन पर लोग अपने प्रेमी/प्रेमिका के साथ अपनी फोटोज को भी सोशल मीडिया पर पोस्ट करके एक दूसरे को इस दिन को बधाई दे रहे हैं. बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी इसी तरह से सोशल मीडिया पर अपने साथी के साथ अपनी फोटोज और वीडियोज को पोस्ट करके एक दूसरे के लिए अपने प्रेम को दर्शा रहे हैं.
बॉलीवुड के खिलाड़ी कहे जानेवाले एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने भी अपनी पत्नी ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna) के साथ एक मजेदार वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में ट्विंकल रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की फिल्म 'गली बॉय' (Gully Boy) के सॉन्ग 'अपना टाइम आएगा' पर डांस करती हुईं नजर आ रही हैं.
वीडियो को शेयर करके अक्षय ने लिखा, "जब वो मुझे मेरे शब्दकोष के लिए नए शब्द नहीं सिखा रहीं होती हैं...मेरी 24x7 एंटरटेनमेंट. हैप्पी वैलेंटाइन्स डे. 2001 से मुझे पका रही हैं. गली गर्ल."
आपको बता दें कि अक्षय और ट्विंकल के अलावा रितेश देशमुख ने भी अपनी पत्नी जेनेलिया डीसूजा के साथ अपनी एक प्यारी सी फोटो शेयर करके उन्हें वैलेंटाइन्स डे को बधाई दी.
क्रिकेटर विराट कोहली ने भी अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ अपनी एक खूबसूरत फोटो को शेयर करके वैलेंटाइन्स डे सेलिब्रेट किया.
View this post on Instagram
About last night with my valentine ❤️👫. #greatmeal #nueva #loveit @anushkasharma @nueva.world
इन फोटोज को सोशल मीडिया पर काफी लाइक्स और कमेंट्स भी मिल रहे हैं. इनके अलावा अन्य कई सारे सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर अपने पार्टनर के साथ फोटो को शेयर करके वैलेंटाइन्स डे की विशेस दी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 14, 2019 06:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

