बॉलीवुड

महेश भट्ट के 71वें जन्मदिन पर आलिया भट्ट ने पुरानी तस्वीर शेयर कर किया विश तो पापा ने ऐसे दिया जवाब

महेश भट्ट के जन्मदिन पर आलिया भट्ट ने अपने बचपन की तस्वीर शेयर की है. नन्ही आलिया जहां कैमरे की तरफ देख रही हैं वहीं महेश भट्ट फोन पर बिजी हैं.

महेश भट्ट के 71वें जन्मदिन पर आलिया भट्ट ने पुरानी तस्वीर शेयर कर किया विश तो पापा ने ऐसे दिया जवाब
आलिया भट्ट और महेश भट्ट (Image Credit: Twitter)

मशहूर डायरेक्टर महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) का आज 71वां जन्मदिन (Birthday) हैं. ऐसे में हर कोई अपने इस फेवरेट डायरेक्टर को जन्मदिन की बधाई दे रहा है. ऐसे में महेश भट्ट की बेटी आलिया (Alia Bhatt) ने भी अपने पापा को जन्मदिन की बधाई दी हैं. आलिया ने सोशल मीडिया पर पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें सुपर टैलेंटेड (Super Talented) बताया है. आलिया भट्ट ने अपने बचपन की तस्वीर शेयर की है. जिसमें वो महेश भट्ट के साथ दिखाई दे रही हैं. नन्ही आलिया जहां कैमरे की तरफ देख रही हैं वहीं महेश भट्ट फोन पर बिजी हैं.

आलिया ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि 'हे पॉप्स. मैं पिछले 26 साल से आपको जानती हूं. आप एक बहुत अच्छे इंसान हैं. लगभग सबसे बेस्ट. साथ ही आप बहुत बुद्धिमान और मजाकिया भी हैं. क्या मैंने आपसे कभी ये कहा है कि आप सुपर टैलेंटेड हैं. जन्मदिन मुबारक हॉप पापा. आप की तरह कोई नहीं है. आई लव यू.'

जिसके बाद महेश भट्ट ने भी अपने ही अंदाज में आलिया का शुकिया अदा किया. उन्होंने जवाब में लिखा कि आलिया तुम्हारे कारण मेरी झुरियां ग्लो करने लगती हैं.

आपको बता कि महेश भट्ट इन दिनों फिल्म सड़क 2 की मेकिंग में बिजी हैं. इस फिल्म से आलिया और महेश भट्ट पहली बार साथ काम करने जा रहे हैं. फिल्म में संजय दत्त, पूजा भट्ट और आदित्य रॉय कपूर भी नजर आने जा रहे हैं. ये फिल्म अगले साल 10 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 20, 2019 01:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).