बॉलीवुड

Omg: आलिया भट्ट ने इस बात को लेकर अर्जुन कपूर को कह दिया ‘जस्ट गेट लॉस्ट’

अर्जुन कपूर और आलिया भट्ट फिल्म ‘2 स्टेट्स’ में एक साथ काम कर चुके हैं लेकिन फिर ऐसा क्या हुआ कि आलिया ने उन्हें ऐसा कह दिया?

Omg: आलिया भट्ट ने इस बात को लेकर अर्जुन कपूर को कह दिया ‘जस्ट गेट लॉस्ट’
अर्जुन कपूर और आलिया भट्ट (Photo Credits: Instagram)

आलिया भट्ट और अर्जुन कपूर के बीच एक प्यारी नोक झोंक की खबर सामने आई है. बीते रविवार को बॉलीवुड सेलेब्स ने धूमधाम से रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया. इसी दौरान आलिया भी अपने करीबी दोस्त करण जौहर के बेटे यश जौहर को राखी बांधने पाहुंची. आलिया ने यश को राखी बांधते हुए एक फोटो अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर भी शेयर की.

फोटो को शेयर करके आलिया ने कैप्शन दिया, “मेरा प्यारा भाई. जरा इसके चेहरे को तो देखो.” फोटो में आलिया स्माइल करती हुईं नजर आईं वहीं यश भी कैमरे की तरफ देख रहे थे. एक तरफ जहां इस पिक्चर को सोशल मीडिया पर ढ़ेरों लाइक्स और कमेंट्स मिल रहे हैं वहीं अर्जुन कपूर ने आलिया की चुटकी लेते हुए इस फोटो पर कमेंट किया, “वैसे वो (यश) इतना एक्साइटेड नजर नहीं आ रहे हैं.”

Omg the 2 States Jodi s conversation 😍💜

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoorfcx) on

अर्जुन के इस कमेंट को पढ़ते ही आलिया ने जवाब में लिखा, ‘जस्ट गेट लॉस्ट, वो बस कूल बन रहे हैं.” वैसे तो अर्जुन के मजाकिया स्वभाव से तो इंडस्ट्री में सभी वाकीफ हैं. वो अक्सर अपने दोस्तों की फोटोज पर इसी तरह से कमेंट करके उनकी खिल्ली उड़ाने से बाज नहीं आते. लेकिन इस बार मजाक में ही सही, आलिया ने भी उन्हें करारा जवाब दिया है.

❤️❤️ #2StatesPromotions

A post shared by Alia Bhatt Gallery (@aliabhattgallery) on

अर्जुन और आलिया फिल्म ‘2 स्टेट्स’ में एक साथ काम कर चुके हैं. उनकी ये फिल्म कमर्शियली और ऑडियंस के बीच हिट साबित हुई थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 28, 2018 10:15 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).