बॉलीवुड

COVID-19 की चपेट में आईं Alia Bhatt, सोशल मीडिया पर स्टेटमेंट जारी कर दी जानकारी 

बॉलीवुड एक्ट्रेस अलिया भट्ट कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई हैं. अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर स्टेटमेंट जारी करते हुए बताया कि उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है

COVID-19 की चपेट में आईं Alia Bhatt, सोशल मीडिया पर स्टेटमेंट जारी कर दी जानकारी 
आलिया भट्ट (Photo Credits: Instagram)

Alia Bhatt Tests Positive for COVID-19: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई हैं. अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर स्टेटमेंट जारी करते हुए बताया कि उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और इसलिए उन्होंने खुदको फौरन क्वारंटाइन कर लिया है और सुरक्षा के सभी नियमों का पालन कर रही हैं. अभी हाल ही में उनके बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए थे जिसके बाद अब एक्ट्रेस भी इस बीमारी की चपेट में आ गई हैं.

आलिया ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस बात की जानकारी देते हुए लिखा, "हेलो, मेरी कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. मैंने खुदको आइसोलेट कर लिया है और होम क्वारंटाइन में हूं. डॉक्टरों की सलाह के अनुसार में सेफ्टी प्रोटोकॉल्स का पालन कर रही हूं. आप सभी के और सपोर्ट के लिए आभारी हूं. अपना ख्याल रखें."

आलिया भट्ट की इंस्टाग्राम स्टोरी (Photo Credits: Instagram)

गौरतलब है कि फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' पर आलिया भट्ट के साथ काम कर रही थी जब अभिनेता को कोरोना से संक्रमित पाया गया था. उस दौरान आलिया की कोविड-19 रिपोर्ट नेगेटिव आई थी. कुछ ही दिनों पहले रणबीर ने भी इस बीमारी को मात दी.

इसके अलावा आलिया की फिल्म 'गंगुबाई काठियावाड़ी' के निर्देशक संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 02, 2021 08:21 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).