Alia Bhatt-Ranbir Kapoor Wedding: स्टार जोड़ी आलिया भट्ट और रणबीर कपूर का दोपहर 2 बजे होंगे 'फेरे'
बॉलीवुड स्टार जोड़ी आलिया भट्ट और रणबीर कपूर गुरुवार दोपहर 2 बजे फेरे लेंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई में रणबीर के वास्तु आवास में दोनों फेरे लेंगे और अन्य रस्मों को पूरा करेंगे.
मुंबई, 14 अप्रैल : बॉलीवुड स्टार जोड़ी आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर गुरुवार दोपहर 2 बजे फेरे लेंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई में रणबीर के वास्तु आवास में दोनों फेरे लेंगे और अन्य रस्मों को पूरा करेंगे.
कपूर परिवार की बारात निर्माणाधीन कृष्णा राज बंगले से मुंबई के पाली हिल इलाके में रणबीर के मौजूदा घर वास्तु तक जाएगी. यह भी पढ़ें : Alia Bhatt-Ranbir Kapoor Wedding: गुरुवार को होगी रणबीर-आलिया की शादी
वर्ष 2018 में आलिया और रणबीर ने 'ब्रह्मास्त्र' के सेट पर डेटिंग शुरू की, जो पौराणिक और विज्ञान कथाओं का मिश्रण है. यह फिल्म 9 सितंबर को पांच भारतीय भाषाओं- हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 14, 2022 02:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

