क्या सलमान खान और संजय लीला भंसाली के कारण आलिया भट्ट का हो गया है बड़ा नुकसान?
इंशाअल्लाह को लेकर आलिया भट्ट काफी उस्ताहित थी. आखिर वो सलमान और भंसाली के साथ पहली बार काम जो करने जा रही थी. आलिया ने इस प्रोजेक्ट को दूसरे आए ऑफर्स में सबसे उपर था. लेकिन अब फिल्म रुक चुकी हैं.
सालो बाद सलमान खान (Salman Khan) और संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) फिल्म इंशाअल्लाह (Inshallah) से एक साथ आने की तैयारी कर रहे थे. लेकिन डेट इशू और क्रिएटिव मतभेद के चलते दोनों इस फिल्म पर एक साथ नहीं आ पाए. जिसके बाद इस प्रोजेक्ट को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है. सलमान और भंसाली प्रोडक्शन (Bhansali Production) की तरफ से इस मामले पर उनका बयान भी सामने आ चुका हैं. लेकिन दोनों के इस आपसी मतभेद के चलते किसी तीसरे का बड़ा नुकसान होता दिखाई दे रहा हैं. वो शख्स कोई नहीं बल्कि आलिया भट्ट (Alia Bhatt) है.
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक इस प्रोजेक्ट को लेकर आलिया भट्ट काफी उस्ताहित थी. आखिर वो सलमान और भंसाली के साथ पहली बार काम जो करने जा रही थी. ऐसे में आलिया ने इस प्रोजेक्ट को दूसरे आए ऑफर्स में सबसे उपर था. लेकिन अब जब इस पर असमंजस के बादल छा गए है तो आलिया भी परेशान हो उठी हैं. दरअसल आलिया ने इस फिल्म के लिए आमिर खान के साथ एक फिल्म के ऑफर को रिजेक्ट कर दिया था. क्योंकि दोनों की डेट क्लैश होने वाली थी. लेकिन अब जब इंशाअल्लाह फिलहाल के टल गई हैं तो आलिया काफी अपसेट हैं.
Bhansali Productions has decided to not go ahead with In-shaa-Allah for now... Further announcement will be out soon... God willing🙏🏻@prerna982
— BhansaliProductions (@bhansali_produc) August 26, 2019
आपको बता दे कि इस पूरे पर मामले पर चुप्पी तोड़ते हुए सलमान ने मुंबई मिरर को बताया कि वो और भंसाली दोनों काफी समय से अच्छे दोस्त हैं. वो एक बार फिर साथ काम करना चाहते हैं. लेकिन भंसाली अपनी फिल्म को लेकर गद्दारी नहीं कर सकते हैं. वो भी फिल्म बनना चाहते थे और मैं भी फिल्म बनना चाहता हूं. लेकिन इन सब बातों से हमारी दोस्ती में कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 29, 2019 10:05 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

