बॉलीवुड

Video: रणबीर कपूर ने अवॉर्ड जीतने पर दिया ऐसा स्पीच, स्टेज पर सबके सामने रों पड़ी आलिया भट्ट 

रणबीर कपूर को बेस्ट एक्टर अवॉर्ड मिला जिसके बाद स्टेज पर उन्होंने ऐसा स्पीच दिया कि आलिया भी खुदको रोक नहीं पाईं

Video: रणबीर कपूर ने अवॉर्ड जीतने पर दिया ऐसा स्पीच, स्टेज पर सबके सामने रों पड़ी आलिया भट्ट 
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट (Photo Credits: Instagram)

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) को हाल ही में एक अवॉर्ड सेरेमनी में उनकी फिल्म 'संजू' (Sanju) में उनके काम के लिए उन्हें बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड दिया गया. इस अवॉर्ड को स्टेज पर उनकी गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने ही प्रेजेंट किया. झास बात ये रही कि अवॉर्ड ग्रहण करने के बाद रणबीर ने ऐसा स्पीच दिया जिसे सुनकर आलिया सभी के सामने इमोशनल हो गईं. इंटरनेट पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा गया कि रणबीर का स्पीच सुनकर आलिया के आंसू नहीं थम रहे थे और वो रों रहीं थी.

रणबीर ने इस अवॉर्ड के लिए संजय दत्त (Sanjay Dutt), परेश रावल, राजकुमार हिरानी समेत इसकी फिल्म की पूरी टीम को धन्यवाद कहा. इसके बाद उन्होंने कहा कि इस अवॉर्ड को दो स्पेशल लोगों को समर्पित करते हैं जिनमें से एक उनके पिता हैं.

रणबीर ने कहा, "मेरे पिता इन दिनों मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं लेकिन जब भी मैं उनसे मिलता हूं वो फिल्मों की बात करते हैं. ये फिल्म कैसी है? वो फिल्म किस तरह से चल रही है? ऐसे ही सवाल वो मुझसे करते हैं. उन्हें फिक्र होती है कि जब वो इंडस्ट्री में लौटेंगे तो उन्हें काम मिलेगा भी या नहीं. मेरे पिता के अंदर इस तरह का जज्बा देखकर मुझे फिल्मों में मेहनत करने की प्रेरणा मिलती है."

रणबीर के इस स्पीच को सुनकर आलिया भावुक हो गईं और मंच पर ही रों पड़ी. आपको बता दें कि रणबीर और आलिया बीते कुछ समय से एक दूसरे डेट कर रहे हैं. लेकिन अब तक इन्होंने अपने रिश्ते पर चुप्पी साध रखी है. बात करें फिल्मों की तो ये दोनों जल्द ही फिल्म 'संजू' में नजर आएंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 01, 2019 10:17 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).