बॉलीवुड

महेश भट्ट के जन्मदिन पर बेटी आलिया ने ‘सड़क 2’ को लेकर की बड़ी घोषणा, सामने आया ये वीडियो

‘सड़क 2’ में अलिया भट्ट के साथ ही संजय दत्त, आदित्य रॉय कपूर और पूजा भट्ट भी नजर आएंगी

महेश भट्ट के जन्मदिन पर बेटी आलिया ने ‘सड़क 2’ को लेकर की बड़ी घोषणा, सामने आया ये वीडियो
फिल्म 'सड़क 2' की कास्ट (Photo Credits: File Photo)

फिल्म ‘सड़क’ को लेकर चल रही खबरों के बीच आज आलिया भट्ट ने इस फिल्म के सीक्वल की घोषणा कर दी है. आलिया ने बताया कि उनके पिता महेश भट्ट ‘सड़क 2’ बनाने जा रहे हैं जिसमें उनके साथ ही संजय दत्त, आदित्य रॉय कपूर और पूजा भट्ट नजर आएंगी. आलिया ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया एकाउंट्स पर इस फिल्म का एक टीजर भी शेयर किया है जिसमें इस फिल्म की घोषणा की गई.

बता दें कि 1991 में रिलीज हुई फिल्म ‘सड़क’ का निर्देशन भी महेश भट्ट ने किया था. ये फिल्म उस समय सुपर डुपर हिट साबित हुई थी. अब 27 के बाद मेकर्स उस फिल्म की कहानी को एक बार फिर एक नए अंदाज में पेश करने जा रहे हैं.

 

View this post on Instagram

 

Sadak 2 - A Mahesh Bhatt Film ❤️ @maheshfilm @poojab1972 @duttsanjay #adityaroykapoor

A post shared by Alia ✨⭐️ (@aliaabhatt) on

 

View this post on Instagram

 

❤️❤️❤️

A post shared by Alia ✨⭐️ (@aliaabhatt) on

ये फिल्म बेहद खास बताई जा रही है क्योंक्की ये पहली बार होगा जब आलिया अपने पिता के साथ काम करेंगी और साथ ही पहली बार वो अपनी बहन पूजा भट्ट के साथ बड़े पर्दे पर नजर आएंगी.

खास बात ये भी है कि आज महेश भट्ट अपना 70वां जन्मदिन मना रहे हैं और ऐसे में उन्होंने एक बार फिर डायरेक्टर्स चेयर पर लौटने का फैसला किया है.

आलिया ने अपने पिता को विश करते हुए इंस्टाग्राम पर उनकी एक फोटो शेयर की उनके लिए एक प्यारभरा मैसेज भी शेयर किया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 20, 2018 10:25 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).