बॉलीवुड

'हाउसफुल 4' का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज, एक बार फिर लोटपोट कर देगी अक्षय कुमार की ये की सेना

अक्षय कुमार संग बॉबी देओल, रितेश देशमुख, कीर्ति सेनन, पूजा हेगड़े और चंकी पांडे मुख्य भूमिका में हैं. ये फिल्म दिवाली के मौके पर यानी 25 अक्टूबर, 2019 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है.

'हाउसफुल 4' का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज, एक बार फिर लोटपोट कर देगी अक्षय कुमार की ये की सेना
Image Credit: Instagram

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की मल्टी स्टारर फिल्म 'हाउसफुल 4' (Housefull 4) का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. पिछले दो दिनों से फिल्म की पूरी टीम सोशल मीडिया पर इसका प्रमोशन कर रही थी. फिल्म में अक्षय कुमार संग बॉबी देओल, रितेश देशमुख, कीर्ति सेनन, पूजा हेगड़े और चंकी पांडे मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म से सभी सितारों के कई लुक सामने आ चुके हैं. जिसे देखने के बाद से ही लोगों के बीच इसका बज्ज शुरू हो गया.

फिल्म के ट्रेलर (Housefull 4 Trailer) की बात करे तो साढ़े 3 मिनट के करीब इस ट्रेलर में मस्ती का जबरदस्त डोज देखने को मिल रहा है. फिल्म में दो जन्मों की कहानी को दिखाया गया है. एक है साल 1419 की तो दूसरी 2019 की है. 600 साल पहले पैदा हुए राजा -रानी अपने प्यार पाने के लिए दोबारा जन्म लेते हैं. फिल्म में सभी कलाकार का मजेदार अंदाज देखने को मिल रहा है. कंफ्यूजन और पागलपंती से भरा हुआ ट्रेलर देखने लायक है. आप भी देखिए फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर.

फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी और राणा दग्गुबाती भी अहम रोल में है. राणा दग्गुबाती की एंट्री फिल्म में नाना पाटेकर को हटाए जाने के बाद हुई है. तनुश्री दत्ता ने नाना पर मीटू का आरोप लगाया था. जिसके बाद उन्हें फिल्म से बाहर कर दिया था. इस फिल्म का निर्देशन फरहद सामजी (Farhad Samji) ने किया है और इसका निर्माण साजिद नाडीयाडवाला (Sajid Nadiadwala) ने किया है. ये फिल्म दिवाली के मौके पर यानी 25 अक्टूबर, 2019 को रिलीज होने जा रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 27, 2019 02:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).