Gold New Song Chadh Gai Hai: शराब के नशे में जमकर झूमे अक्षय कुमार, देखें म्यूजिक वीडियो
अक्षय कुमार की आनेवाली स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'गोल्ड' से उनका नया गाना 'चढ़ गई है' आज इसके मेकर्स ने इंटरनेट पर रिलीज कर दिया है
अक्षय कुमार की आनेवाली फिल्म ‘गोल्ड’ से उनका नया गाना ‘चढ़ गई है’ रिलीज कर दिया गया है. फिल्म के इस गाने में अक्षय के साथ मौनी रॉय और अमित साध नजर आ रहे हैं. ये गाना बेहद मजेदार है और ये आपको नाचने पर मजबूर कर देगा. इस गाने में अक्षय अनोखे और मस्तीभरे स्टाइल में डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं. गाने की शुरुआत में दिखाया गया है कि अक्षय शराब पी लेते हैं जिसके बाद वो मदहोशी में जमकर नाचने लगते हैं. हालांकि उनके इस रवैये से मौनी और अमित बिलकुल भी खुश नजर नहीं आ रहे हैं. इस गाने को पंजाबी तड़का लगाया गया है और इसे विशाल ददलानी ने गाया है. इसका म्यूजिक सचिन-जिगर की म्यूजिकल जोड़ी ने मिलकर कंपोज किया है.
अक्षय कुमार के इस सॉन्ग को इंटरनेट पर दर्शकों से भी अच्छा रिस्पोंस मिलता दिखाई दे रहा है. सॉन्ग को यूट्यूब पर अब तक एक लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं. जानकारी के अनुसार, फिल्म में अक्षय हॉकी कोच तपन दास की भूमिका निभा रहे हैं. तपन का सपना था कि वो भारत के लिए स्वर्ण पदक जीते और कड़े संघर्ष के बाद उनका ये सपना साकार भी हुआ.
इस गाने को ट्विटर पर शेयर करते हुए अक्षय ने लिखा, “अपने पैरों को थिरकने दीजिए क्योंकि सॉन्ग ‘चढ़ गई है’ रिलीज हो चुका है."
Let your feet dance kyunki #ChadGayiHai is out!
Watch my moves and then send me yours: https://t.co/JLrenbIGza@excelmovies @VishalDadlani @SachinJigarLive @ZeeMusicCompany @kagtireema @FarOutAkhtar @ritesh_sid @Roymouni @kapoorkkunal @TheAmitSadh @ItsVineetSingh @SunnyK0
— Akshay Kumar (@akshaykumar) July 12, 2018
इस फिल्म का निर्देशन रीमा कागटी ने किया है और इसे फरहान अख्तर ने रितेश सिधवानी के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है. ये फिल्म आनेवाली 15 अगस्त को रिलीज हो रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 12, 2018 02:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

