जन्मदिन विशेष: अक्षय कुमार के बर्थडे पर इंटरनेशनल आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने दिया ये बेशकीमती तोहफा
अक्षय कुमार आज अपना 51वां जन्मदिन मना रहे हैं, सोशल मीडिया पर उनके जन्मदिन सेलिब्रेशन की फोटोज भी देखने को मिली है
अक्षय कुमार आज 51 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर इंटरनेशनल सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने उन्हें एक खास तोहफा दिया है. सुदर्शन ने ओडिशा के पूरी बीच पर अक्षय का एक खूबसूरत सैंड आर्ट तैयार किया है. इसमें अक्षय की फिल्म ‘गोल्ड’ से उनके लुक को बनाया गया है और साथ ही एक शानदार मैसेज दिया गया है. सैंड आर्ट के साथ ही वहां लिखा गया, “जन्मदिन मुबारक, अक्षय कुमार. एक कलाकार और सामाजिक मैसेंजर.”
सुदर्शन ने अपनी इस खूबसूरत सैंड आर्ट को अपने ट्विटर पर शेयर करते हुए अक्षय को पर्सनली जन्मदिन की बधाई भी दी. सुदर्शन ने लिखा, “हैप्पी बर्थडे अक्षय कुमार, आपको मेरी शुभकामनाएं. पूरी बीच पर मेरा सैंड आर्ट, इस संदेश के साथ-एक्टर- सोशल मैसेंजर.”
#HappyBirthdayAkshayKumar Warm Wishes for the day. My SandArt with message @akshaykumar Actor - social messenger, at puri beach in Odisha. pic.twitter.com/BxrIrOqtak
— Sudarsan Pattnaik (@sudarsansand) September 9, 2018
सुदर्शन के इस सैंड आर्ट को देखने के बाद अक्षय और ट्विंकल खन्ना ने ट्विटर पर उनके उस ट्वीट को लाइक भी किया है. गौरतलब है कि अक्षय अपनी फिल्मों के माध्यम से मनोरंजन के साथ ही एक सामाजिक संदेश भी देते हैं. फिल्म ‘गब्बर इज बैक’ में जहां उन्होंने भ्रष्टाचार से लड़ने का संदेश दिया वहीं फिल्म ‘टॉयलेट: एक प्रेम कथा’ में उन्होंने स्वच्छता का मैसेज. फिल्म ‘पैडमैन’ में उन्होंने महिलाओं को मेंसट्रुएशन से और सेनेटरी पैड्स पर खुलकर बात करने और पर्सनल हाइजीन का संदेश दिया.
ये भी पढ़ें: Party Pics: 51 साल के हुए खिलाड़ी अक्षय कुमार, परिवार और दोस्तों संग मनाया जश्न
यही वजह है कि सुदर्शन ने उन्हें अपने सैंड आर्ट में सोशल मैसेंजर भी कहा. बता दें कि जन्मदिन के मौके पर अक्षय ने वाइफ ट्विंकल खन्ना समेत बॉबी देओल, तान्या देओल और अनु दीवान के साथ मिलकर 8 सितंबर, शनिवार को रात को मुंबई के एक रेस्टोरेंट में पार्टी की.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 09, 2018 11:17 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

