वीकेंड पर भी काम कर रहे हैं अक्षय कुमार, नुपुर सनॉन के साथ शूट किया पहला म्यूजिक वीडियो, देखें Photos
अक्षय कुमार आज सुबह एक म्यूजिक वीडियो की शूटिंग में व्यस्त नजर आए. अक्षय ने कृति सनॉन की बहन नुपुर सनॉन के साथ एक म्यूजिक वीडियो पर काम किया है. इस मुकी वीडियो का नाम है 'फिलहाल' जिसे उन्होंने नुपुर और एमी विर्क के साथ मिलकर शूट किया.
अक्षय कुमार (Akshay Kumar) अपने रूटीन को लेकर काफी स्ट्रिक्ट हैं और ये सभी जानते हैं कि वीकेंड पर वो अपने परिवार के साथ समय बिताना पसंद करते हैं. लेकिन आज रविवार की सुबह अक्षय एक म्यूजिक वीडियो के लिए शूट करते नजर आए. अक्षय ने आज कृति सनॉन (Kriti Sanon) की बहन नुपुर सनॉन (Nupur Sanon) और एमी विर्क (Amy Virk) के साथ एक म्यूजिक वीडियो शूट किया.
सोशल मीडिया पर कुछ फोटोज देखने को मिली हैं जिसमें अक्षय नुपुर के साथ जमीन पर बैठे नजर आए. इंटरनेट पर उनकी ये फोटोज अब वायरल (viral) भी हो रही हैं. आपको बता दें कि इस म्यूजिक वीडियो का नाम है 'फिलहाल' जिसे अरविंदर खैरा ने डायरेक्ट किया और बी प्राक (B Praak) ने इसे गाया.
View this post on Instagram
ये भी बता दें कि बॉलीवुड अभिनेत्री नुपुर सनॉन की बहन नुपुर एक सिंगर हैं और इससे पहले कई म्यूजिक वीडियोज पर काम कर चुकी हैं. आज उन्होंने बॉलीवुड के खिलाड़ी कहे जाने वाले अक्षय कुमार के साथ पहली बार शूट किया.
बात करें अक्षय कुमार को तो वो इन दिनों कई सारी फिल्मों को लेकर व्यस्त हैं. वो इन दिनों फिल्म 'लक्ष्मी बम' पर काम कर रहे हैं. इसी के साथ करीना कपूर, कियारा आडवाणी और दलजीत दोसांझ के साथ उनकी फिल्म 'गुड न्यूज' (Good News) इस दिसंबर में रिलीज होगी. इस फिल्म के अलावा 'सूर्यवंशी' में भी नजर आएंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 22, 2019 10:40 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

