अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ का स्पेशल रोमांटिक Video, खिलाड़ी एक्टर ने फैंस को दिया सरप्राइज
बॉलीवुड के खिलाड़ी एक्टर अक्षय कुमार ने हाल ही में अपना एक म्यूजिक वीडियो शूट किया था जिसका टीजर इंटरनेट पर रिलीज भी किया गया. इस टीजर को देखने के बाद फैंस अक्षय के साथ कैटरीना की जोड़ी को मिस करने लगे. ऐसे में अक्षय ने कैटरीना के साथ अपना एक रोमांटिक वीडियो शूट करके फैंस के लिए शेयर किया है.
Akshay Kumar Viral Video: बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने बीते दिनों सिंगर नूपुर सेनन (Nupur Sanon) के साथ अपना पहला मुसोक वीडियो 'फिलहाल' (Filhall) अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर किया था. इस रोमांटिक सॉन्ग में अक्षय नूपुर के साथ रोमांस करते हुए नजर आए थे. वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस तरह-तरह की प्रतिक्रया देने लगे और साथ ही अक्षय और कैटरीना कैफ की रोमांटिक जोड़ी को मिस करने लगे. लोगों ने अक्षय के इस वीडियो पर कमेंट करते हुए कहा कि ये गाना उन्हें अक्षय-कैटरीना के गाने की याद दिलाती है. ये भी पढ़ें: अक्षय कुमार का पहला म्यूजिक Video 'फिलहाल' हुआ रिलीज, नूपुर सेनन के साथ कर रहे हैं रोमांस
अब अक्षय ने भी अपने फैंस को सरप्राइज देते हुए खास उनके लिए कैटरीना के साथ 'फिलहाल' सॉन्ग पर अपना एक रोमांटिक वीडियो शूट करके शेयर किया. अक्षय ने इंस्टाग्राम पर वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, "फिलहाल टीजर पर आप सभी के कमेंट्स पढ़ रहा था और आप में से कई लोगों ने कहा कि ये आपको 'नमस्ते लंदन' की याद दिलाती है. इत्तेफाक से आज मैं हमारी जैज उर्फ कैटरीना कैफ के साथ फिल्म 'सूर्यवंशी' के लिए शूट कर रहा था और हमारे पास आपके लिए एक सरप्राइज है."
आपको बता दें कि फिल्म 'नमस्ते लंदन' (Namaste London) में कैटरीना के किरदार का नाम जैज था. बात करें 'फिलहाल' सॉन्ग की तो इसे सिंगर बी प्राक ने गाया है और इसे जानी ने कंपोज किया है.
अक्षय कुमार की फिल्म 'सूर्यवंशी' (Sooryavanshi) को लेकर काम जोरों शोरों से चल रहा है और इस फिल्म में रणवीर सिंह, अजय देवगन और गुलशन ग्रोवर भी नजर आएंगे. इस फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी कर रहे हैं और इसे मार्च, 2020 में रिलीज किया जाएगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 07, 2019 04:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

