अक्षय कुमार ने हाउसफुल 4 का नया पोस्टर किया रिविल, फिल्म की कहानी के बारे में मिली बड़ी डिटेल
अक्षय कुमार ने हाउसफुल 4 का नया पोस्टर सामने लाया है. जिसमें ये सभी सितारें एक साथ नजर आ रहे हैं. इस पोस्टर को रिलीज करते हुए लिखा एक जिंदगी काफी नही होती तो हम वापस आ गए.
अक्षय कुमार(Akshay Kumar) की नई फिल्म 'हाउसफुल 4' (Housefull 4 ) का प्रमोशन शुरू हो चुका है. कल फिल्म की स्टारकास्ट के एक के बाद एक कई पोस्टर सामने आए. जिसमें फिल्म में नजर आने वाले सभी अहम कलाकारों के रोल और लुक के बारे में रिविल किया गया. जिसे देखने के बाद पता चलता है कि फिल्म की कहानी में काफी धमाल देखने को मिलने जा रहा है. इसकी कहानी 1419 से शुरू होते हुए 2019 तक में चलेगी. ऐसे में जाहिर है कि फिल्म में कई दौर की झलक देखने को मिलेगी.
ऐसे में अब अक्षय कुमार ने हाउसफुल 4 का नया पोस्टर सामने लाया है. जिसमें ये सभी सितारें एक साथ नजर आ रहे हैं. हालांकि इस पोस्टर ये सभी मॉडर्न लुक में दिखाई दे रहे हैं. जबकि इनके पीछे दिवार पर टंगी तस्वीर में ये सब राजा महाराजों के लुक में दिखाई दे रहे हैं. जबकि इसकी टैग लाइन भी बेहद इंटरस्टिंग है जिसमे लिखा है कि ‘कभी कभी प्यार में पड़ने के लिए दो जन्म लेने पड़ते हैं.’
Ek zindagi kaafi nahi thi toh hum waapas aa gaye! Presenting the house of comedy 😜 fun and entertainment 🎬 #Housefull4. Trailer out tomorrow.#SajidNadiadwala @Riteishd @thedeol @kritisanon @hegdepooja @kriti_official @farhad_samji @WardaNadiadwala @foxstarhindi @NGEMovies pic.twitter.com/7DLdQqVY2N
— Akshay Kumar (@akshaykumar) September 26, 2019
आपको बता दे कि कल फिल्म हाउसफुल 4 ट्रेलर लॉन्च किया जाएगा. इस फिल्म का निर्देशन फरहद सामजी (Farhad Samji) ने किया है और इसका निर्माण साजिद नाडीयाडवाला (Sajid Nadiadwala) ने किया है. ये फिल्म दिवाली के मौके पर यानी 25 अक्टूबर, 2019 को रिलीज होने जा रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 26, 2019 10:16 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

