मुंबई की सड़कों पर दौड़ती इस ऑटो को देख हैरान हुए अक्षय कुमार, ट्वीट कर किया सलाम
इस ऑटो चालक अपनी ऑटो में गमले के जरिए अलग-अलग तरह के पौधे लगा रखे हैं. जिसे देखने के बाद कोई हैरान रह जाए. ऑटो चालक की कोशिश को देखने के बाद अक्षय कुमार उसकी तारीफ करने से खुद को रोक ना सके.
पर्यावरण बचाओ (Save environment) को लेकर इन दिनों हर तरफ अलग-अलग मुहीम देखने को मिल रही है. हर कोई पेड़ लगाने की अपील कर रहा है. ऐसे में अब एक ऑटो वाले बेहद ही अनोखे अंदाज में ग्रीन वर्ल्ड (Green World) का संदेश सभी को दे रहा है. जिसे देखकर बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार (Akshay Kumar) भी हैरान हो गए. ऑटो चालक (Auto Driver) की कोशिश को देखने के बाद अक्षय कुमार उसकी तारीफ करने से खुद को रोक ना सके. दरअसल इस ऑटो चालक अपनी ऑटो में गमले के जरिए अलग-अलग तरह के पौधे (Plants) लगा रखे हैं. जिसे देखने के बाद कोई हैरान रह जाए.
अक्षय कुमार ने ट्विटर पर इस ऑटो की तस्वीर शेयर की और उसके जस्बे को सलाम किया है. अक्षय ने ट्विटर पर लिखा ‘शूट पर जाते वक्त एक रिक्शा देखी जो पूरी तरह से पौधे से ढकी हुई थी. ये एक सुखद दृश्य था. इस इंसान पर इसके मिशन पर मुझे गर्व है.’
A little bit of green to take away your blues 🙃 Came across this pleasant sight of an auto-rickshaw covered with plants on the way to shoot today. Extremely proud of him and his efforts to go green in his own little way. #GreenWorld pic.twitter.com/EKLAoITwFh
— Akshay Kumar (@akshaykumar) September 18, 2019
आपको बता दे कि बॉलीवुड में इन दिनों कई सितारे आरे के जंगल को बचाने के लिए आवाज उठा रहे हैं. दरअसल मेट्रो परियोजना के तहत आरे में इसका कारशेड बनना है. जिसके चलते वहां के 2700 पेड़ों को काटने की बात सामने आ रही हैं. जिसके बाद से ही जॉन अब्राहम, श्रद्धा कपूर, दिया मिर्ज़ा और आदिल हुसैन जैसे सेलेब्स आरे को बचाने की मांग करते दिखाई दे रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 18, 2019 02:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

