बॉलीवुड

अक्षय कुमार- परिणीति चोपड़ा स्टारर 'केसरी' का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, 100 करोड़ पार पहुंची कमाई

अक्षय कुमार और परिणीति चोपड़ा स्टारर फिल्म 'केसरी' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है

अक्षय कुमार- परिणीति चोपड़ा स्टारर 'केसरी' का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, 100 करोड़ पार पहुंची कमाई
फिल्म 'केसरी' (Photo Credits: Youtube)

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) स्टारर की फिल्म 'केसरी' (Kesari) का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन जारी है. इस फिल्म ने अपनी रिलीज के एक हफ्ते में 100 करोड़ की बंपर कमाई कर ली है. बुधवार को इस फिल्म ने 6.52 करोड़ का बिजनेस किया. इस फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले दिन गुरुवार को 21.06, शुक्रवार को 16.75 करोड़, शनिवार को 18.75, रविवार को 21.51 करोड़ कमाए. वीकेंड्स पर फिल्म की कमाई सबसे बढ़िया दर्ज की गई.

इसके बाद सोमवार को इस फिल्म ने 8.25 की आमदनी की तो वहीं मंगलवार को 7.17 करोड़ बटोरे. इसी के सतह कुलमिलाकर अब फिल्म की कमाई 100 करोड़ पहुंच गई है. इस फिल्म में अक्षय हवलदार ईशर सिंह की मुख्य भूमिका में हैं.

ये फिल्म 1897 में लड़ी गई सारागढ़ की लड़ाई पर आधारित है जिसे दर्शकों से काफी बढ़िया रिस्पोंस मिलता दिखाई दे रहा है. इस फिल्म को लेकर मीडिया से बात करते समय अक्षय और परिणीति ने बताया था कि पुलवामा आतंकी हमले के चलते इस फिल्म का वो बड़े स्तर पर प्रचार नहीं करना चाहते हैं. ये फिल्म वो शहीदों को समर्पित करते हैं.

इस फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया और इसे करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया गया.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 28, 2019 10:37 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).