अक्षय कुमार फिर करने जा रहे हैं ऐसा काम, वाइफ ट्विंकल खन्ना हो सकती हैं बेहद नाराज
अक्षय कुमार ने अमेजन प्राइम के एक इवेंट में हाल ही में फायर स्टंट परफॉर्म करके अपनी पत्नी ट्विंकल खन्ना को बेहद नाराज कर दिया था
अक्षय कुमार (Akshay Kumar) को बॉलीवुड का खिलाड़ी यूं ही नहीं कहा जाता. जिस तरह वो से अपनी फिल्मों में एक्शन का तड़का लगाते हैं और साथ ही रियल लाइफ में भी एक्टिव नजर आते हैं, वो सभी के लिए एक प्रेरणा के स्रोत हैं. अभी हाल ही में अक्षय ने एक इवेंट में खुदको आग लगार फायर स्टंट परफॉर्म किया था. स्टेज पर अक्षय को इस अंदाज में देखकर वहां मौजूद सभी लोग दंग रह गए. इतना ही नहीं, अक्षय की पत्नी ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna) ने भी जब उनके इस स्टंट को देखा तो वो बेहद परेशान हो गईं और ट्विटर पर उन्हें वार्निंग भी दे डाली.
अब खबर आई है कि अक्षय एक बार फिर कुछ ऐसा करने जा रहे हैं जिससे शायद ट्विंकल एक बार फिर उनसे नाराज हो सकती हैं. दरअसल, अक्षय अपनी फिल्म 'केसरी' के प्रचार के लिए रोहित शेट्टी के शो 'खतरों के खिलाड़ी 9' में नजर आएंगे. उन्होंने ट्विटर पर अपनी एक फोटो पोस्ट की जिसमें वो जलती हुई कारों के आगे रोहित शेट्टी के साथ एक्शनभरे अंदाज में नजर आए.
अक्षय ने इसे पोस्ट करके लिखा, "खतरों के खिलाड़ी के लिए रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के साथ वार्मअप करते हुए. कृपया करके मेरी पत्नी को मत बताना."
It's a flaming week for #Kesari 🔥
Warming up with #RohitShetty for Khatron Ke Khiladi. Watch this space!!
P.S. Don’t tell my Wife 😜 pic.twitter.com/BoP6P961DB
— Akshay Kumar (@akshaykumar) March 9, 2019
जाहिर सी बात है कि ट्विंकल अक्षय को किसी भी ऐसी स्थिति में नहीं देखना चाहती हैं जहां उनकी जान को जोखिम हो और अक्षय हैं कि मानते ही नहीं. एक बार फिर वो खतरों से खेलने को तैयार उठ खड़े हुए हैं.
अब ऐसे में इस बात पर ट्विंकल का क्या रिएक्शन आता है ये तो देखने लायक होगा. पिछली बार जब अक्षय ने ऐसा किया तो ट्विंकल ने ट्विटर पर लिखा, "मुझे पता चला कि तुमने खुदको ही आग लगा लिया. घर आओ मैं तुम्हें नहीं छोडूंगी और अगर तुम इससे बच भी आगे तो मैं तुम्हें नहीं छोडूंगी."
Crap! This is how I find out that you decided to set yourself on fire ! Come home and I am going to kill you-in case you do survive this! #GodHelpMe https://t.co/K7a7IbdvRN
— Twinkle Khanna (@mrsfunnybones) March 5, 2019
हाल ही में 'केसरी' फिल्म के प्रचार के दौरान जब अक्षय से उस घर दिन आने के बाद ट्विंकल के रिएक्शन के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, "नहीं, सब नॉर्मल था. वो तो मजाक कर रहीं थी."
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 10, 2019 08:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

