अक्षय कुमार की बड़ी कामयाबी, इस मामले में शाहरुख और सलमान को भी पछाड़ा
अक्षय कुमार ने इस बात का खुशी व्यक्त करते हुए अपने फैंस का धन्यवाद किया है
बॉलीवुड के खिलाड़ी कहे जाने वाले अक्षय कुमार को उनके फैंस की बदौलत बड़ी कामयाबी हासिल हुई है. अक्षय ने फोटो शेयरिंग सोशल एप इंस्टाग्राम पर 20 मिलियन फॉलोअर्स बना लिए हैं. इतनी भारी संख्या में सोशल मीडिया पर अपनी फैन फॉलोविंग कायम करना उनके बढ़ते स्टारडम को दर्शाता है. गौरतलब है कि इंस्टाग्राम पर अक्षय की फैन फॉलोविंग बॉलीवुड के ए-लिस्टर स्टार्स शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान और अमिताभ बच्चन से भी ज्यादा है.
यहां पर शाहरुख के जहां 13.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं वहीं सलमान के 17.6 फॉलोअर्स हैं. बात करें अमिताभ की तो वो इस रेस में इन सभी एक्टर्स से काफी पीछे हैं. इंस्टाग्राम पर उनकी फैन फॉलोविंग 9.7 मिलियन फॉलोअर्स है. कुछ ही समय पहले इंस्टाग्राम पर डेब्यू करने वाले आमिर खान के 1.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं.
अक्षय ने अपनी इस सफलता पर एक वीडियो मेसेज पोस्ट करके फैंस को इसके लिए धन्यवाद भी किया है.
सोशल मीडिया पर अक्षय हमेशा से एक्टिव रहे हैं. इसी के साथ वो अपनी फिल्म, अपनी रोजमर्रा की जिंदगी और समाज को लेकर अपनी विचारधारा को भी फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं और उनसे बातचीत करते हैं. साथ ही, देखा जाए तो अक्षय की आनेवाली फिल्मों की लिस्ट भी काफी लंबी है. एक तरफ जहां उनकी फिल्म ‘गोल्ड’ इस 15 अगस्त को रिलीज हो रही है वहीं वो फिल्म ‘2.0’ की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं.
इसी के साथ वो वॉर ड्रामा फिल्म ‘केसरी’ में भी नजर आएंगे. अब सोशल मीडिया पर अक्षय की बढ़ती फैन फॉलोविंग इसी बात के संकेत देती है कि 50 साल की उम्र में भी अक्षय अपने फैंस के दिल पर राज कर रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 07, 2018 05:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

