मनोरंजन

इस बड़ी उपलब्धि के लिए अक्षय कुमार को मिला 'गोल्ड', बॉलीवुड के किसी भी एक्टर ने नहीं हासिल किया यह मुकाम

अक्षय कुमार की 'गोल्ड' दर्शकों के दिलों को जीतने में सफल हुई है. बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म जमकर कमाई कर रही है. अब अक्षय कुमार को भी एक बड़ी उपलब्धि के लिए 'गोल्ड' दिया गया है.

इस बड़ी उपलब्धि के लिए अक्षय कुमार को मिला 'गोल्ड', बॉलीवुड के किसी भी एक्टर ने नहीं हासिल किया यह मुकाम
अक्षय कुमार (Photo Credits : Instagram)

अक्षय कुमार की 'गोल्ड' दर्शकों के दिलों को जीतने में सफल हुई है. बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म जमकर कमाई कर रही है. अब अक्षय कुमार को भी एक बड़ी उपलब्धि के लिए 'गोल्ड' दिया गया है. दरअसल, हाल ही में अक्षय कुमार के इन्स्टाग्राम अकाउंट पर 20 मिलियन फॉलोअर्स हो गए थे. इस अचीवमेंट के लिए इन्स्टाग्राम ने अक्षय को एक अवॉर्ड दिया है. अक्षय ने इस बात की जानकारी खुद अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर कर दी. इस तस्वीर में अक्षय उस अवॉर्ड को पकड़े हुए नजर आ रहे हैं.

अक्षय ने फोटो शेयर करते हुए लिखा कि, " इन्स्टाग्राम पर मौजूद अच्छे लोगों की तरफ से एक और 'गोल्ड'. मैं पहला ऐसा बॉलीवुड अभिनेता हूं जिसने इन्स्टाग्राम पर 20 मिलियन फॉलोअर्स का आकड़ा पार कर लिया है. आप सब के प्यार के लिए एक बार फिर से शुक्रिया. मेरी तरफ से ढेर सारा प्रेम." अक्षय के फैन्स इस उपलब्धि के लिए उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं.

अगर वर्क फ्रंट पर देखा जाए तो अक्षय कुमार हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'गोल्ड' में नजर आए थे.  इस फिल्म में उनके साथ मौनी रॉय, अमित साध और कुनाल कपूर भी अहम भूमिका में हैं. रीमा कागती ने इस फिल्म का निर्देशन किया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 20, 2018 02:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).