अक्षय कुमार और करीना कपूर खान की फिल्म गुड न्यूज का पार्टी सॉन्ग ‘चंडीगढ़ में’ हुआ रिलीज, सुनकर झूम उठेंगे आप

फिल्म का पहला गाना ‘चंडीगढ़ में’ रिलीज कर दिया गया है. जिसमें अक्षय कुमार, करीना कपूर खान, दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी के बीच जबरदस्त केमिस्ट्री दिखाई दे रही है.

फिल्म गुड न्यूज गाना (Image Credit: YouTube)

अक्षय कुमार, करीना कपूर, दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी की फिल्म 'गुड न्यूज' (Good Newwz) इन दिनों चर्चा में बनी हुई है. जब से फिल्म का पोस्टर और टीजर सामने आया है. इसने लोगों के बीच और उत्सुकता जगा दी है. ऐसे में अब फिल्म का पहला गाना ‘चंडीगढ़ में’ (Chandigarh Mein) रिलीज कर दिया गया है. जिसमें अक्षय कुमार, करीना कपूर खान, दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी के बीच जबरदस्त केमिस्ट्री दिखाई दे रही है. इस पंजाबी ग्लेमर्स गाने की शुरुआत में करण जौहर दिखाई देते हैं. जो कहते है ये तो ओरिगनल है. जिसके बाद पूरे गाने में अक्षय कुमार, करीना कपूर, दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी का ग्लेमर्स लुक और डांस आपका दिल जीत लेगा.

इस गाने को अपनी आवाज से सजाया है बादशाह, हार्डी संधू, लीसा मिश्रा और असीस कौर ने. जबकि म्यूजिक दिया है तनिष्क बागची ने और उन्होंने इसके लिरिक्स भी लिखे हैं. गाने के बीच में बादशाह भी रैप करते हुए नजर आ रहे हैं. बादशाह एक बार फिर अपने शानदार रैप से गाने में जान फूंक रहे हैं.  ऐसे में कहना गलत नहीं होगा कि ये दमदार पार्टी सॉन्ग सुन आप भी झूम उठेंगे.

फिल्म की कहानी 2 ऐसे कपल के बारे में जिन्हें बच्चा नहीं हो रहा है. ऐसे में दोनों IVF का सहारा लेते हैं लेकिन इसमें एक गड़बड़ी हो जाती है. इसी को थीम बनाकर पूरी फिल्म तैयार की गई है. इस फिल्म का निर्देशन राज मेहता ने किया जबकि ये 27 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

Share Now