Video: ईशा अंबानी की शादी से जुड़ी इस बड़ी जानकारी से बेखबर हैं भाई आकाश अंबानी, दिया ऐसा रिएक्शन
ईशा अंबानी और आनंद पिरामल की शादी 12 दिसंबर को रखी गई है
अंबानी परिवार (Ambani Family) की लाड़ली बिटिया ईशा अंबानी (Isha Ambani) 12 दिसंबर को बिजनेसमैन आंनद पिरामल (Anand Piramal) के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं. ऐसे में अंबानी परिवार ने ईशा और आनंद की शादी को लेकर बेहद शानदार तैयारियां कर रखी हैं. खबर आई थी कि ईशा की संगीत सेरिमनी में प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) परफॉर्म करने वाली हैं. लेकिन अब अजीब बात यह है कि खुद ईशा के भाई आकाश अंबानी (Akash Ambani) को इस बात की खबर नहीं है कि उनकी बहन की संगीत सेरिमनी में प्रियंका अपना परफॉर्मेंस देंगी.
दरअसल प्रियंका चोपड़ा की शादी अटेंड करने आज अंबानी परिवार जोधपुर (Jodhpur) पहुंचा. यहां एयरपोर्ट पर मौजूद पत्रकारों ने आकाश से सवाल किया कि प्रियंका, ईशा अंबानी की शादी में परफॉर्म करने वाली हैं? जिस पर आकाश ने बेहद अजीबोगरीब रिएक्शन दिया. उन्होंने मीडिया से सवाल किया, "क्या यह सच है?' जिसके बाद वह अपनी कार में बैठकर रवाना हो गए.
अभी हाल ही में एक समाचार पत्र में आई खबर में बताया गया कि करण जौहर भी ईशा अंबानी की संगीत सेरिमनी में परफॉर्म करने वाले हैं. जानकारी है कि शादी अंबानी परिवार के मुंबई स्थित एंटीला हाउस (Antilia House) में होगी. प्रियंका को लेकर हाल ही में रिवील किया गया कि वह ईशा की दोस्तों के साथ मिलकर परफॉर्म करेंगी और नाकि सोलो परफॉर्मेंस देंगी.
View this post on Instagram
View this post on Instagram
#singer #manasiscott in #Jodhpur for #nickyankawedding #instadaily #manavmanglani
आपको बता दें कि जोधपुर एयरपोर्ट पर आकाश अपनी पत्नी श्लोका मेहता (Shloka Mehta) के साथ नजर आए. इसी के साथ प्रियंका की शादी को अटेंड करने के लिए जासमीन वालिया (Jasmine Walia) और मानसी स्कॉट (Manasi Scott) भी एयरपोर्ट पर दिखीं.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 01, 2018 06:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

