मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की सगाई का डिजिटल कार्ड हुआ वायरल, जानें तारीख
मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की सगाई की तारीख का खुलासा हो गया है. सगाई के कार्यक्रम का आयोजन मुंबई में ही किया जाएगा और मेहमानों को इनवाइट करने के लिए अंबानी परिवार ने एक डिजिटल कार्ड भी बनवाया है
मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की सगाई की तारीख का खुलासा हो गया है. पिंकविला की एक खबर के मुताबिक 30 जून को इन दोनों की सगाई होगी. सगाई के कार्यक्रम का आयोजन मुंबई में ही किया जाएगा और मेहमानों को इनवाइट करने के लिए अंबानी परिवार ने एक डिजिटल कार्ड भी बनवाया है. यह कार्ड सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस कार्ड में बैकग्राउंड म्यूजिक के तौर पर आप 'शुभारम्भ' नामक गीत को सुन सकते हैं. यह गाना 2013 में आई फिल्म 'काई पो चे' का है.
इस डिजिटल कार्ड में सगाई से सम्बंधित सारी सूचना दी गई है. साथ ही जब आप कार्ड को प्ले करेंगे तो उसमें मुकेश और श्लोका की एक तस्वीर भी आएंगी. सगाई के फंक्शन का आयोजन मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया में किया जाएगा.
आपको बता दें कि आकाश और श्लोका की सगाई से पहले 24 मार्च को गोवा में एक फंक्शन का आयोजन भी किया गया था. खबरों की माने तो इस साल दिसंबर में ये दोनों शादी के बंधन में बंधेगे. हाल ही में आकाश अंबानी की बहन ईशा अंबानी ने भी अपने बॉयफ्रेंड आनंद पिरामल के साथ सगाई की थी. कहा जा रहा है कि इन दोनों की शादी भी दिसंबर में ही होगी.
अगर श्लोका मेहता की बात करें तो वह मशहूर डायमंड व्यापारी रसेल मेहता और मोना मेहता की बेटी हैं. आकाश और श्लोका ने एक ही विद्यालय से अपनी पढ़ाई की है. ये दोनों एक दूसरे को काफी लम्बे समय से जानते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 05, 2018 10:07 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

