गोवा में जन्मदिन मनाने पहुंची ऐश्वर्या राय बच्चन, साथ में हैं अभिषेक और आराध्या, see pics
ऐश्वर्या राय बच्चन आज 45 साल की हो गई हैं ऐसे में उनके जन्मदिन को और भी ग्रैंड बनाने के लिए बच्चन परिवार ने ये खास तैयारियां की हैं
ऐश्वर्या राय बच्चन का 45वां जन्मदिन मनाने के लिए आज अभिषेक बच्चन और बेटी आराध्या बच्चन उनके साथ गोवा में मौजूद है. कुछ ही समय पहले उन्हें मीडिया द्वारा मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया जहां से खबर आई कि इस साल ऐश्वर्या का जन्मदिन मनाने ये सभी गोवा का रुख कर रहे हैं. मीडिया में आई तस्वीरों में देखा गया कि ऐश्वर्या यहां ब्लू जीन्स और वाइट टॉप में नजर आ रही हैं.
वहीं आराध्या यहां वाइट फ्रॉक में अपने क्यूट स्टाइल में नजर आईं. उनके अलावा अभिषेक बच्चन स्काई ब्लू हूडि और ब्लू जीन्स में अपने कूल लुक में नजर आए.

इन फोटोज को देखकर किसी के लिए भी ये यकीन कर पाना थोड़ा मुश्किल जरूर होगा कि ऐश्वर्या अब 45 साल की हो गई हैं.

फिल्म प्रोजेक्ट्स के साथ ही ऐश्वर्या अब भी फैशन इवेंट्स में काफी एक्टिव रहती हैं. वो अक्सर देश विदेश में आयोजित होनेवाले फैशन इवेंट के रैंप पर अपने खूबसूरत अंदाज में नजर आती हैं. अपने काम के साथ ही ऐश्वर्या परिवार को भी काफी समय देती हैं.

इसलिए तो वर्क कमिटमेंट्स को लेकर जब ऐश्वर्या विदेशी टूर पर होती हैं तब आराध्या भी अक्सर उन्हें कंपनी देने के लिए उनके साथ रहती हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 01, 2018 12:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

