मैगजीन कवर के लिए ऐश्वर्या ने किया पोज, दिखाया कूल एंड कलरफुल लुक
इस फोटो में ऐश्वर्या राय बच्चन वाकई बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं
ऐश्वर्या राय बच्चन जल्द ही फिल्म 'फन्ने खान' से दर्शकों का मनोरंजन करती नजर आएंगी. फिल्म के साथ ही इन दिनों वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. अक्सर वो अपने कई सारे फोटोज अपने फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं. ऐश्वर्या ने हाल ही में एक मैगजीन कवर के लिए पोज किया जिसकी तस्वीर अब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है.
इस तस्वीर में ऐश्वर्या कलरफुल ड्रेस पहनी हुईं अपने स्टाइलिश अंदाज में पोज करती दिख रही हैं. मैगजीन कवर पर ऐश्वर्या का अंदाज काफी कॉन्फिडेंट नजर आ रहा है. बता दें कि ऐश्वर्या ने ब्राइड्स मैगजीन के लिए पोज किया है.
बात करें फिल्मों की तो अनिल कपूर और राजकुमार राव के साथ फिल्म 'फन्ने खान' के अलावा, खबर है कि वो अभिषेक बच्चन के साथ फिल्म 'गुलाब जामुन' में नजर आएंगी. दर्शकों ने ऐश्वर्या को आखिरी बार रणबीर कपूर के साथ फिल्म 'ए दिल है मुश्किल' में देखा. इस फिल्म की रिलीज के करीब 2 साल बाद अब ऐश्वर्या बड़े पर्दे पर नजर आएंगी. ऐसे में फैंस भी उनका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
गौरतलब है कि ऐश्वर्या अपने काम के साथ ही अपने परिवार को भी उतना ही प्रायोरिटी देती हैं. इसीलिए अपने वर्क कमिटमेंट्स से समय निकालकर अक्सर वो अपने परिवार के साथ वेकेशन पर भी आया-जाया करती हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 31, 2018 05:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

