क्रिकेट

इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज जीतने के बाद पत्नी अनुष्का को हग करते हुए नजर आएं विराट कोहली, देखें Video

रविवार को भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए टी-20 मैच में भारत ने 7 विकेट से जीत हासिल की. इंटरनेट पर एक वीडियो काफी सुर्खियां बटोर रहा है जिसमें विराट कोहली और अनुष्का शर्मा एक दूसरे को हग करते हुए नजर आ रहे हैं. जैसे ही मैच समाप्त हुआ था, अनुष्का ने मैदान पर आकर विराट को हग किया

इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज जीतने के बाद पत्नी अनुष्का को हग करते हुए नजर आएं विराट कोहली, देखें Video
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा (Photo Credits : Instagram)

रविवार को भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए टी-20 मैच में भारत ने 7 विकेट से जीत हासिल की. इसके साथ ही भारत ने 2-1 से इस सीरीज को भी अपने नाम किया. रोहित शर्मा ने अपनी बल्लेबाजी से इंग्लैंड के गेंदबाजों के छक्के छुड़ा दिए. महज 56 गेंदों में रोहित ने अपना शतक पूरा कर लिया था. कप्तान विराट कोहली ने भी 43 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली. मैच के बाद विराट कोहली काफी खुश नजर आएं. मैच के दौरान अनुष्का शर्मा विराट कोहली के लिए चीयर करती हुई नजर आई.

इंटरनेट पर एक वीडियो काफी सुर्खियां बटोर रहा है जिसमें विराट कोहली और अनुष्का शर्मा एक दूसरे को हग करते हुए नजर आ रहे हैं. जैसे ही मैच समाप्त हुआ था, अनुष्का ने मैदान पर आकर विराट को हग किया. स्टेडियम में अनुष्का के अलावा साक्षी धोनी को भी देखा गया.

अनुष्का और विराट भले ही अपने काम में कितने वयस्त क्यों न हो, वे दोनों एक दूसरे के लिए समय निकाल ही लेते हैं. कई दफा अनुष्का को विराट के लिए स्टेडियम में चीयर करते हुए भी देखा गया है. इसके अलावा विराट भी अनुष्का के साथ कई इवेंट्स में नजर आ चुके हैं. सोशल मीडिया पर भी आए दिन ये दोनों अपनी कई तस्वीरें शेयर करते रहते हैं.

आपको बता दें कि करीबन 4 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद ये दोनों पिछले साल 11 दिसंबर को शादी के बंधन में बंध गए थे. इटली में इन दोनों की शादी हुई थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 09, 2018 11:07 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).