बॉलीवुड

अदनान सामी का PAK ट्रोलर को करारा जवाब, कहा- अभिनंदन ने F-16 को तोड़ा, वहां चाय पी और भारत आकर वीर चक्र पाया 

अदनान सामी ने भारतीय राष्ट्रीयता ग्रहण की है और इसी बात को लेकर ट्विटर पर पाकिस्तानी यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे थे. ऐसे में अदनान सामी ने भी उन्हें करार जवाब देते हुए अभिनंदन का उदाहरण दिया. अदनान सामी ने कहा कि अभिनंदन ने पाकिस्तान के एफ-16 को शोतो किया वहां जाकर चाय पी और भारत लौटकर वीर चक्र हासिल किया.

अदनान सामी का PAK ट्रोलर को करारा जवाब, कहा- अभिनंदन ने F-16 को तोड़ा, वहां चाय पी और भारत आकर वीर चक्र पाया 
अदनान सामी और अभिनंदन (Photo Credits: Instagram/ Twitter)

सिंगर अदनान सामी (Adnan Sami) अक्सर ट्रोल्स (trolls) के निशाने पर रहे हैं. अदनान ने पाकिस्तान (Pakistan) छोड़कर भारत (India) की राष्ट्रीयता ग्रहण की थी. इस बात को लेकर अक्सर सोशल मीडिया पर उनपर उंगली उठाई जाती रही है. हाल ही में एक बार फिर कुछ ऐसा ही देखने को मिला जब अदनान ने ट्विटर पर कश्मीर (Kashmir) की चाय की तारीफ.

अदनान ने ट्विटर पर लिखा, "कश्मीरी कहवा लाजवाब है." इसे लेकर एक बार फिर पाकिस्तानी यूजर्स अदनान पर निशाना साधने लगे.

एक यूजर ने लिखा, "यहां की चाय बढ़िया है. अभिनंदन (Abhinandan) से पूछना." इसी तरह के ट्वीट करके कुछ लोग अदनान की जमकर खिल्ली उड़ाने लगे.

ऐसे में अदनान ने भी अपने ट्वीट से सभी की बोलती बंद कर दी. अदनान ने जवाब में लिखा, "हां..वो वहां...एफ-16 (F-16) को शॉट किया; वहां चाय पी..और वापस लौटकर वीर चक्र (Vir Chakra) हासिल किया. ठीक है."

अदनान के इस ट्वीट बाद ट्विटर पर भारत और पाकिस्तानी ट्विटर यूजर्स के बीच भी बहस शुरू हो गई.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 01, 2019 11:15 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).