बॉलीवुड

अदिति राव हैदरी का खुलासा, ऑडिशन के दौरान अनजान व्यक्ति के साथ करना पड़ा था ऐसा काम! 

अदिति राव हैदरी ने अपने करियर के संघर्षभरे दिनों के दौरान हुई इस घटना का खुलासा किया है

अदिति राव हैदरी का खुलासा, ऑडिशन के दौरान अनजान व्यक्ति के साथ करना पड़ा था ऐसा काम! 
अदिति राव हैदरी (Photo Credits: Instagram)

एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी (Aditi Rao Hydari) ने अपने फिल्मी करियर के संघर्षभरे दिनों को लेकर खुलासा करते हुए बताया है कि एक बार ऑडिशन के दौरान उन्हें एक अनजान व्यक्ति के साथ मेक आउट (make out) करना पड़ा था. अदिति ने ये खुलासा एक चैट शो के दौरान किया था. अदिति ने बताया कि सुधीर मिश्र के क्राइम थ्रिलर 'यह साली जिंदगी' (Yeh Saali Zindagi) के ऑडिशन के दौरान उन्हें ऐसा सिचुएशन दिया गया था.

अदिति ने अनिता श्रॉफ अदजानिया (Anaita Shroff Adajania) के चैट शो पर कहा, "मेरे पास ऑडिशन के वक्त की ऐसी कोई कहानी तो नहीं है सिवाय 'यह साली जिंदगी', इसके दौरान मुझे किसी ऐसे के साथ मेक आउट करना पड़ा था जिसे मैं जानती तक नहीं थी."

 

View this post on Instagram

 

Feet up with my fav @anaitashroffadajania #FeetUpWithTheStars

A post shared by Aditi Rao Hydari (@aditiraohydari) on

अदिति यहां अरुणोदय सिंह (Arunoday Singh) के बारे में बात कर रहीं थी जो फिल्म में उनके अपोजिट में थे. अदिति ने कहा, "उस समय मैं उन्हें नहीं जानती थी और वो एक अच्छे तगड़े व्यक्ति थी और मेरा रिएक्शन था कि 'ये सब क्या हो रहा है?'. लेकिन वो बेहद विनम्र थे."

 

View this post on Instagram

 

Since I love challenges, I decided to give this cube a try…

A post shared by Aditi Rao Hydari (@aditiraohydari) on

अदिति ने बताया कि मणिरत्नम की फिल्म 'बॉम्बे' देखने के दौरान मैंने फैसला किया था कि मुझे फिल्म इंडस्ट्री में जाना है. अदिति ने कहा, "शायद मैं 'बॉम्बे' फिल्म देख रही थी जब मैंने मनीषा कोइराला कोई सफेद लहंगे में 'कहना ही क्या' गाते हुए देखा और मेरा रिएक्शन था कि मैं ये कर सकती हूं. मेरा मन कर रहा था मैं दौड़ कर स्क्रीन में जाऊं और उनके स्कीन को निभाऊं."

(The above story first appeared on LatestLY on May 19, 2019 03:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).