एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने डीएक्टिवेट किया अपना ट्विटर अकाउंट, वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप
हाल ही में स्वरा ने अपना ट्विटर अकाउंट डीएक्टिवेट कर दिया था. फैन्स स्वरा के इस कदम से हैरान रह गए थे. ऐसा कहा जा रहा था कि स्वरा ने ट्रोलिंग से परेशान होकर ट्विटर छोड़ दिया है लेकिन अब स्वरा ने खुद इस बात की वजह बताई है.
अपने ट्वीट्स की वजह से अभिनेत्री स्वरा भास्कर आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं. हाल ही में उन्होंने अपना ट्विटर अकाउंट डीएक्टिवेट कर दिया था. फैन्स स्वरा के इस कदम से हैरान रह गए थे. ऐसा कहा जा रहा था कि स्वरा ने ट्रोलिंग से परेशान होकर ट्विटर छोड़ दिया है लेकिन अब स्वरा ने खुद इस बात की वजह बताई है. पीटीआई से बात करते हुए स्वरा ने बताया कि हॉलिडे के लिए यूरोप जा रही हैं. जब वह वहां से वापिस आएंगी, तब वह अपने ट्विटर अकाउंट को वापिस एक्टिवेट करेंगी. छुट्टियों के दौरान वह 'डिजिटल डिटॉक्स' पर काम करना चाहती हैं.
स्वरा ने कहा कि, "मैंने अपना ट्विटर अकाउंट डीएक्टिवेट कर दिया है. अगले हफ्ते जब इंडिया वापिस आऊंगी, तब वापस इसे एक्टिवेट करूंगी. मैं अपनी छुट्टियों का आनदं नहीं ले पा रही थी. हमेशा मैं यही चेक करती रहती थी कि भारत में इस समय क्या हो रहा है. मुझे लगा जैसे कि मैं ट्विटर से एडिक्ट हो चुकी हो."
स्वरा ने यह भी कहा कि, "इससे पहले मेरे ट्विटर छोड़ने की जिन वजहों को बताया जा रहा था, वे सब गलत थी."
आपको बता दें कि स्वरा ने इस साल जून के महीने में रिलीज हुई फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' में अहम रोल निभाया था. इस फिल्म में उनके साथ करीना कपूर, सोनम कपूर और शिखा तलसानिया को भी देखा गया था. बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 20, 2018 10:31 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

