मनोरंजन

श्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बहन का निधन, कैंसर से थी पीड़ित

फिल्म 'इंग्लिश विन्ग्लिश' में श्रीदेवी की बहन का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री का निधन हो गया है

श्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बहन का निधन, कैंसर से थी पीड़ित
श्रीदेवी (Photo Credits : Facebook)

अभिनेत्री सुजाता कुमार का देहांत हो गया है. लम्बे समय तक बीमार रहने के बाद सुजाता ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया. उनकी बहन सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने उनके निधन की जानकारी ट्विटर पर एक ट्वीट कर दी. खबरों की माने तो सुजाता metastatic कैंसर से जूझ रही थी. मुंबई के लीलावती अस्पताल में उन्हें एडमिट किया गया था. उनका कैंसर चौथे स्टेज पर पहुंच चुका था. सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने 18 अगस्त को भी एक ट्वीट कर सुजाता की तबीयत के बारे में जानकारी दी थी. उन्होंने बताया था कि सुजाता को आईसीयू में एडमिट किया गया है.

सुचित्रा ने आज अपने ट्वीट में लिखा कि, " सुजाता कुमार का निधन हो गया है. वह एक बेहतर स्थान पर पहुंच चुकी हैं और हमें खालीपन के साथ छोड़ गई हैं. 19 अगस्त को 11 बजकर 26 मिनट पर उनका देहांत हुआ. अब जिंदगी कभी भी पहले की तरह नहीं रहेगी."

आपको बता दें कि सुजाता ने फिल्म 'इंग्लिश विन्ग्लिश' में श्रीदेवी की बहन का किरदार निभाया था. उन्हें 'रांझणा' और  'गोरी तेरे प्यार' जैसी फिल्मों में भी देखा गया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 20, 2018 09:38 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).