देश

अभिनेत्री और कांग्रेस की नेता खुशबू के साथ शख्स ने की गंदी हरकत, एक्ट्रेस ने जड़ दिया तमाचा, देखें वीडियो

अभिनेत्री और कांग्रेस (Congress) की नेता खुशबू (Khushboo) हाल ही में बेंगलुरु (Bengluru) में एक रैली का हिस्सा बनी थी. रैली में एक व्यक्ति ने उनके साथ गलत व्यवहार किया. इसके बाद एक्ट्रेस ने उस शख्स को तमाचा जड़ दिया है.

अभिनेत्री और कांग्रेस की नेता खुशबू के साथ शख्स ने की गंदी हरकत, एक्ट्रेस ने जड़ दिया तमाचा, देखें वीडियो
अभिनेत्री खुशबू ने शख्स को जड़ा थप्पड़ (Photo Credits: Twitter)

अभिनेत्री और कांग्रेस (Congress) की नेता खुशबू (Khushboo) हाल ही में बेंगलुरु (Bengaluru) में एक रैली का हिस्सा बनी थी. रैली में एक व्यक्ति ने उनके साथ गलत व्यवहार किया. इसके बाद एक्ट्रेस ने उस शख्स को तमाचा जड़ दिया. किसी ने इस घटना को कैमरे में कैद कर लिया था और अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि जब खुशबू उस शख्स को थप्पड़ मारती हैं, उसके बाद एक पुलिसकर्मी उस शख्स को ले जाता है. अभी तक  खुशबू ने इस घटना के बारे कुछ नहीं कहा है.

वीडियो देखने के बाद खुशबू के फैन्स सोशल मीडिया पर उनकी जमकर प्रशंसा कर रहे हैं. लोग कह रहे हैं कि वह हर महिला के लिए प्रेरणा है. साथ ही वह उन्हें एक बोल्ड महिला बता रहे हैं. आप भी एक नजर डालिए वायरल हो रहे इस वीडियो पर:-

यह भी पढ़ें:- अभिनेत्री मौसमी चटर्जी बीजेपी में हुई शामिल, 2004 में कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुकी हैं लोकसभा चुनाव

आपको बता दें कि खुशबू ने साल 2014 में कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की थी. जब पत्रकार प्रिया रमानी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर के खिलाफ यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था, तब खुशबू ने प्रिया का समर्थन किया था. खुशबू ने साल 1992 में रिलीज  हुई फिल्म 'अन्नामलाई' और 1985 में आई फिल्म 'जानू' में अभिनय किया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 12, 2019 10:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).