बॉलीवुड

एक्टर विजू खोटे के निधन पर बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर, अंतिम संस्कार में पहुंचे ये सितारे, देखें तस्वीरें

फिल्म शोले में कालिया का किरदार निभाकर दर्शकों के दिलों में अपनी एक खास पहचान बनाने वाले बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता विजू खोटे के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर है. उनके निधन पर बॉलीवुड के कई सितारे एक ओर जहां ट्वीट करके उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं तो वहीं कई सितारे उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए उनके अंतिम संस्कार में पहुंचे.

एक्टर विजू खोटे के निधन पर बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर, अंतिम संस्कार में पहुंचे ये सितारे, देखें तस्वीरें
विजू खोटे को अंतिम विदाई (Photo Credits: Yogen Shah)

फिल्म शोले (Sholay) में कालिया (Kalia) का किरदार निभाकर दर्शकों के दिलों में अपनी एक खास पहचान बनाने वाले बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता विजू खोटे (viju Khote) का निधन हो गया है. 78 वर्षीय विजू खोटे लंबे समय से बीमार चल रहे थे और उन्होंने 30 सितंबर की सुबह मुंबई के अपने घर में अंतिम सांस ली (Viju Khote Passes Away). उनके निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर है और कई दिग्गज सितारों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है. ऋषि कपूर, माधुरी दीक्षित नेने, अजय देवगन, सुनिल शेट्टी जैसे कई मशहूर सितारों ने विजू खोटे के निधन पर शोक जाहिर करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है.

विजू खोटे के निधन पर बॉलीवुड के कई सितारे एक ओर जहां ट्वीट करके उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं तो वहीं कई सितारे (Bollywood Celebs) उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए उनके अंतिम संस्कार (Viju Khote's Funeral) में पहुंचे. देखें तस्वीरें...

एक्टर विजू खोटे का अंतिम संस्कार 

विजू खोटे को अंतिम विदाई (Photo Credits: Yogen Shah)

विजू खोटे को अंतिम विदाई देने पहुंचे अरशद वारसी 

अरशद वारसी (Photo Credits: Yogen Shah)

विजू खोटे के अंतिम संस्कार में पहुंचे भरत दाभोलकर 

भरत दाभोलकर (Photo Credits: Yogen Shah)

एक्टर विजू खोटे के परिवार वाले- 

शुभा खोटे और भावना बलसावर (Photo Credits: Yogen Shah)

यह भी पढ़ें: फिल्म शोले में कालिया का किरदार निभाने वाले मशहूर एक्टर विजू खोटे का हुआ निधन

माधुरी दीक्षित-

माधुरी ने ट्वीट कर लिखा कि विजू खोटे जी के निधन के बारे में जानकार काफी दुख हुआ. उनकी आत्मा को शांति मिले.

ऋषि कपूर- 

ऋषि कपूर ने ट्वीट कर कहा कि तुम्हारी आत्मा को शांति मिले मेरे सालों पुराने दोस्त विजू. हम हमेशा बहन शोभा खोटे के साथ बाइक की सवारी किया करते थे. हम आपको बहुत याद करेंगे.

अजय देवगन- 

अजय देवगन ने लिखा- विजू खोटे जैसे अभिनेता खुद में एक संस्थान की तरह थे. उनके द्वारा बड़े पैमाने पर किए गए काम को हमेशा याद किया जाएगा. मुझे उनके साथ कुछ फिल्मों में काम करने का सौभाग्य मिला. आपकी आत्मा को शांति मिले सर. उनके परिवार के साथ मेरी संवेदना है.

फिल्म 'शोले' में विजू खोटे के डायलॉग 'सरदार मैंने आपका नमक खाया है' तो इतना मशहूर है कि लोग आज भी इसे याद करते हैं. इसके अलावा उन्हें आमिर खान और सलमान खान स्टारर फिल्म 'अंदाज अपना-अपना' में रॉबर्ट का किरदार निभाने के लिए भी जाना जाता है. इसके अलावा उन्होंने अतिथि तुम कब जाओगे, अजब प्रेम की गजब कहानी, गरम मसाला, आमदनी अठन्नी खर्चा रुपैया जैसी कई फिल्मों में काम किया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 30, 2019 06:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).