टीवी एक्टर सुशांत सिंह की बहन को हुई ये गंभीर बीमारी, सोशल मीडिया पर मांगी मदद
टीवी शो ‘सावधान इंडिया’ के एंकर सुशांत सिंह ने अपनी बहन के लिए मदद का हाथ मांगते हुए सोशल मीडिया पर ये पोस्ट किया है
टीवी एक्टर सुशांत सिंह की बहन सोफिया मस्तिष्क संबंधित विकार से जूझ रही हैं. इस बात की जानकारी सुशांत ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर के माध्यम से दी है. बताया जा रहा है कि एक ऑटो इम्यून डिसऑर्डर है जिसे CIDP यानी की साइंस की भाषा में 'Chronic inflammatory demyelinating polyneuropathy' कहा जाता है. इस बीमारी के चलते सुशांत अपनी बहन को लेकर काफी परेशान हैं.
उन्होंने ट्विटर पर एक ट्वीट लिखकर कहा, “ये मेरी एक गुजारिश है दोस्तों. मेरी छोटी बहन सोफिया को CIDP की बीमारी हुई है. ये एक ऑटो इम्यून डिसऑर्डर है जिसका एक मात्र ट्रीटमेंट स्टेरॉयड्स और इम्यूनो सप्रेसेंट भी काम नहीं कर रहा. कोई नया इलाज खोजने को कोशिश कर रहा हूं. कृपया करके रिट्वीट करें और हमें सही लोगों तक पहुंचने में मदद करें.”
This is an appeal friends. My younger Sister Sofiya has been diagnosed with CIDP. An auto-immune disorder, the only treatment of Steroids and Immuno-suppressants isn’t working. Trying to find any new breakthrough, please RT and help us reach out to the right people. pic.twitter.com/idVOWm0Jlo
— sushant singh (@sushant_says) September 7, 2018
सुशांत के इस ट्वीट को पढ़ने के बाद उनके कई सारे फैंस ने उन्हें तरह-तरह की सलाह दी. सुशांत ने भी अपने फैंस से मिल रहे सहयोग के लिए उनका आभार प्रकट किया.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 08, 2018 02:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

