भोजपुरी गाने लॉलीपॉप लागेलू पर झूमते ऋतिक रोशन के इस डांस को मिस नहीं करना चाहेंगे आप, देखे वीडियो
ऋतिक रोशन की फिल्म सुपर 30 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. ऐसे में ऋतिक अपनी इस फिल्म को प्रमोट करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं. ऋतिक ने सोशल मीडिया एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें वो शूट के बाद सुपर 30 के स्टूडेंट्स के साथ भोजपुरी गाने पर डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं.
बॉलीवुड के हैंडसम हंक ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) एक लंबे समय के बाद दोबारा बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर अपना दम दिखाने आ रहे हैं फिल्म सुपर 30 (Super 30) से. पटना के मशहूर गणीतज्ञ आनंद कुमार (Anand Kumar) के जीवन पर बनी इस फिल्म को लेकर ऋतिक रोशन काफी उत्साहित हैं. फिल्म में उन्होंने आनंद कुमार का किरदार निभाया है. जब से फिल्म का ट्रेलर (Film Trailer) सामने आया है. लोगों में इस फिल्म को लेकर काफी उत्साह है. ऋतिक रोशन की ये फिल्म इस महीने सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. ऐसे में ऋतिक इस फिल्म को प्रमोट करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं. अब ऋतिक रोशन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक मस्ती भरा वीडियो शेयर किया है. जिसमें वो फिल्म में स्टूडेंट बने बच्चों के साथ डांस करते दिखाई दे रहे हैं.
इस वीडियो में ऋतिक रोशन भोजपुरी (Bhojpuri) के मशहूर गाने लॉलीपॉप लागेलू पर डांस करते दिखाई दे रहे हैं. ऋतिक को भोजपुरी गाने पर बेफिक्र होकर डांस करते देखना बेहद ही अलग अनुभव है. आप भी देखिये इस खास डांस वीडियो.
आपको बता दे कि ऋतिक रोशन की इस फिल्म को लेकर पिछले साल से ही काफी विवाद देखा गया हैं. पहले इसकी रिलीज डेट को लेकर फिर फिल्म के डायरेक्टर विकास बहल पर मीटू के तहत लगे यौन उत्पीड़न के आरोप के कारण सुपर 30 काफी चर्चा में रही थी. लेकिन अब इसकी राह आसान हो चली है. विकास बहल पर भी लगे आरोप हट चुके हैं. ऐसे में देखना होगा कि जब 12 जून को ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होती हैं तो कौन सा धमाल मचाती है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 02, 2019 09:31 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

