कोरोना का इलाज करा रहें अभिषेक बच्चन ने अस्पताल में देर रात वॉक करते हुए फोटो की शेयर
अभिषेक बच्चन ने अपने इंस्टा पर देर रात अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में वॉक करते हुए फोटो शेयर की है. इस फोटो में अस्पताल के एक कोने का गलियारा दिखाई दे रहा है.
कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद से ही बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और उनके बेटे अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) अस्पताल में भर्ती हैं, जहां दोनों का इलाज चल रहा है. जबकि ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी कोरोना का इलाज करा के अब घर लौट चुके हैं. ऐसे में अमिताभ और अभिषेक दोनों के जल्द ठीक होने के लिए सोशल मीडिया पर लगातार प्रार्थना की जा रही है. तो वहीं बिग बी और जूनियर बी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और आए दिन खुद से जुड़ी अपडेट शेयर करते रहते हैं. हालांकि दोनों सीधे तौर पर अपनी हेल्थ को लेकर मैसेज नहीं करते लेकिन अपने पोस्ट से अपने दिल की बात जरूर शेयर करते रहते हैं. ऐसे में अब एक बार फिर अभिषेक बच्चन ने कुछ ऐसा शेयर किया है. जिसके बाद तमाम लोग उनके जल्द ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं.
अभिषेक बच्चन ने अपने इंस्टा पर देर रात अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में वॉक करते हुए फोटो शेयर की है. इस फोटो में अस्पताल के एक कोने का गलियारा दिखाई दे रहा है.
उम्मीद जताई जा रही है कि अमिताभ और अभिषेक जल्द ही कोरोना से जंग जीतकर दोबारा घर वापसी करेंगे. वर्कफ्रंट की बात करें अभिषेक बच्चन ने हाल ही अपनी वेब सीरीज ब्रीथ 2 से डिजिटल प्लेटफॉर्म पर डेब्यू किया है. शो में अभिषेक बच्चन की जबरदस्त एक्टिंग के चलते उनकी काफी सराहना भी हुई.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 31, 2020 09:43 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

