वेकेशन मनाने गए अभिषेक और ऐश्वर्या के रिश्तों में आई दरार? जानें सच्चाई
मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात का जिक्र किया जा रहा है कि ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन की शादीशुदा जिंदगी में काफी टेंशन का माहौल है
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन की शादी को 11 साल बीत चुके हैं. इस दौरान बॉलीवुड के इस सबसे चहेते कपल को लेकर अब तक हमने कई सारे रिपोर्ट्स पढ़ें होंगे. अब लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात का दावा किया जा रहा था कि वेकेशन मना रहे अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी बेटी आराध्या बच्चन के साथ मुबई लौट आए क्योंकि छुट्टियां मनाते समय इनके बीच झगड़ा हो गया है.
इस खबर को पढ़ने के बाद अभिषेक बेहद नाराज हो गए. उन्होंने फौरन मीडिया की इन रिपोर्ट्स को खारिज करते हुए इसपर अपनी सफाई पेश की. अभिषेक ने ट्विटर के जरिए अपना स्टेटमेंट देते हुए कहा, “पूरे सम्मान के साथ कहना चाहूंगा कि कृपया करके गलत और झूठी खबरें बनाने से बचें. मैं समझ सकता हूं कि आपको लगातार खबरें पोस्ट करनी होती है लेकिन कृपया करके इस काम को जिम्मेदारी के साथ करिए. आपकी मेहेरबानी होगी अगर आप इस काम में किसी भी तरह के गलत उद्देश से दूर रहें. धन्यवाद.”
With due respect. Please refrain from making up false stories. I understand the need to continously post, but would really appreciate it if you could do so responsibly and without mischievous intent. Thank you.
— Abhishek Bachchan (@juniorbachchan) July 23, 2018
आपको बता दें कि अभिषेक और ऐश्वर्या को लेकर छपी खबर में मुंबई एयरपोर्ट से उनकी फोटोज के साथ ये बताया गया था कि यहां उनके बीच किसी विषय को लेकर मतभेद हो गया. इसके बाद ऐश्वया बेटी आराध्या को लेकर अभिषेक से दूर रहकर चल रहीं थी और साथ ही उन्हें उनके पापा का हाथ पकड़ने भी नहीं दे रहीं थी.
लेकिन अब खुद अभिषेक ने इस खबर को गलत ठहरा दिया है. ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब इस बॉलीवुड कपल के झगड़े की खबर मीडिया में आई हो. इससे पहले भी हमने उन्हें लेकर ऐसी कई सारी खबरें पढ़ीं हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 24, 2018 10:31 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

