बॉलीवुड

मॉम ऐश्वर्या राय बच्चन का हाथ छुड़ाकर पापा अभिषेक बच्चन के पास दौड़ी आराध्या, देखें ये Viral Video

ऐश्वर्या बच्चन और उनकी बेटी आराध्या बच्चन का ये वीडियो इंटरनेट पर काफी वायरल भी हो रहा है...

मॉम ऐश्वर्या राय बच्चन का हाथ छुड़ाकर पापा अभिषेक बच्चन के पास दौड़ी आराध्या, देखें ये Viral Video
अभिषेक बच्चन, आराध्या बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन (Photo Credits: Yogen Shah)

ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) अपनी बेटी आराध्या बच्चन (Aaradhya Bachchan) से कितना प्रेम करती हैं ये तो उनकी तस्वीरों से ही पता चल जाता है. आराध्या चाहे एयरपोर्ट पर हो, किसी पब्लिक प्लेस पर हो या फिर इनडोर लोकेशन पर, ऐश्वर्या हमेशा उन्हें अपने करीब रखती हैं. लेकिन मजे की बात ये है कि अब हर बेटी की तरह आराध्या भी 'डैडीज डॉटर' (daddy's daughter) हैं. ये हम नहीं बल्कि ऐश्वर्या, आराध्या और अभिषेक के एक वायरल (viral) वीडियो को देखने के बाद कहा जा रहा है.

दरअसल, सोशल मीडिया पर आराध्या का एक वीडियो देखने को मिला है जिसमें वो अपनी मॉम ऐश्वर्या के साथ एक बॉलीवुड vs टेलीविजन फुटबॉल मैच देखने पहुंची थी. यहां पापा अभिषेक को देखकर आराध्या खुदको रोक नहीं पाई और वो अपनी मां का हाथ छुड़ाकर उनकी तरफ दौड़ पड़ी.

वीडियो को देखने के बाद लोग भी अब यही कह रहे हैं कि आराध्या अपने पापा की लाडली बिटिया हैं. वीडियो में देखा गया कि आराध्या को आता देखकर अभिषेक भी उन्हें गोद में उठा लेते हैं.

 

View this post on Instagram

 

Happiness ❤️ My girls. . . . . . . . @niyamamaldives #niyamamaldives

A post shared by Abhishek Bachchan (@bachchan) on

आपको बता दें कि हाल ही में ने बीते 20 अप्रैल को अपनी शादी की 12वीं सालगिरह मनाई. अपने वेडिंग एनिवर्सरी (wedding anniversary) को और भी स्पेशल तरह से सेलिब्रेट करने के लिए ऐश्वर्या और अभिषेक बेटी आराध्या के साथ वेकेशन मनाने मालदीव (Maldives) पहुंचे थे.

(The above story first appeared on LatestLY on May 02, 2019 03:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).