आमिर खान बने बूढ़े इंसान, हैरान कर देगा उनका ये लुक ट्रांसफॉर्मेशन Video
आमिर खान का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर देखने को मिला है जिसमें वो एक बूढ़े व्यक्ति के रूप में ट्रांसफॉर्म होते नजर आ रहे हैं
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जानेवाले आमिर खान (Aamir Khan) हमेशा कुछ नया और मजेदार करने की तैयारी में रहते हैं. इस बार भी उन्होंने कुछ ऐसा ही किया है. आमिर ने अपना एक वीडियो अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है जिसमें वो एक बूढ़े व्यक्ति के रूप में अपने लुक को ट्रांसफॉर्म करते हुए नजर आ रहे हैं. इस वीडियो में आमिर खान के बदले हुए लुक और फिजिक को देखकर आप हैरान रह जाएंगे.
वीडियो को आमिर ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. वीडियो को शेयर करके उन्होंने कैप्शन दिया, "जल्द आ रहा हूं. आपके फोन पे."
गौरतलब है कि आमिर ने ये लुक ट्रांसफॉर्मेशन अपनी किसी फिल्म के लिए किया है या फिर कमर्शियल के लिए, इस बात पर अभी खुलासा नहीं हो पाया है. लेकिन वीडियो को देखकर इतना जरूर कहा जा सकता है कि आमिर कुछ बेहद मजेदार करने जा रहे हैं.
वीडियो में देखा गया कि आमिर के लुक को बदलकर उन्हें एक वृद्ध व्यक्ति के रूप में ढाला जा रहा है. इसके लिए आमिर स्ट्रिक्ट मेकअप सेशंस से भी गुजर रहे हैं.
ये भी पढ़ें: आमिर खान ने जन्मदिन पर की बड़ी घोषणा, ‘लाल सिंह चड्ढा’ होगा अगली फिल्म का टाइटल
बात करें फिल्मों की तो हाल ही में अपने 54वें बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान मीडिया को बताया कि उनकी अगली फिल्म का टाइटल 'लाल सिंह चड्ढा' रखा गया है. उन्होंने कहा, "उसका नाम है लाल सिंह चड्ढा है. इस फिल्म का निर्देशन आमिर खान प्रोडक्शन्स और वायकॉम 18 मोशन पिक्चर्स मिलकर कर रही है. इसके डायरेक्टर होंगे अद्वैत चंदन, जिन्होंने बनाई थी 'सीक्रेट सुपरस्टार'. एक अंग्रेजी फिल्म आई थी, हॉलीवुड फिल्म फॉरेस्ट गंप, उसका एडाप्टेशन, हमने पैरामाउंट से इसके राइट्स खरीदे हैं."
ये भी बताते चलें कि आमिर पिछली बार फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' में नजर आए थे. उनकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस और दर्शकों के बीच फ्लॉप साबित हुई.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 21, 2019 10:16 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

