बॉलीवुड

शाहरुख खान की 'जीरो' का ट्रेलर देखने के बाद आमिर खान ने दिया चौंका देने वाला रिएक्शन

आमिर खान का रिएक्शन जानने के बाद शायद आप भी शाहरुख खान की इस फिल्म को देखने के लिए मजबूर हो जाएंगे

शाहरुख खान की 'जीरो' का ट्रेलर देखने के बाद आमिर खान ने दिया चौंका देने वाला रिएक्शन
आमिर खान और शाहरुख खान (Photo Credits: Instagram)

शाहरुख खान की फिल्म 'जीरो' का ट्रेलर 2 नवंबर को लॉन्च किया जाएगा. इस फिल्म को लेकर शाहरुख हर तरह से कोशिशों में जुटे हुए हैं. शाहरुख ने इस फिल्म का ट्रेलर फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े अपने कुछ खास लोगों को दिखाया. फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद लोग इसके लिए तारीफों के पुल बांध रहे हैं. आमिर खान ने भी शाहरुख के साथ मिलकर इस फिल्म का ट्रेलर देखा. ट्रेलर देखने के बाद उन्होंने ट्विटर इस फिल्म को लेकर अपनी खुशी जाहिर की.

शाहरुख और उनकी इस फिल्म के बारे में बात करते हुए आमिर ने लिखा, "दोस्तों, मैंने अभी-अभी फिल्म 'जीरो' का ट्रेलर देखा और बस एक शब्द कहना चाहूंगा 'शानदार'. बधाई हो आनंद एल राय. कैटरीना कैफ लाजवाब हैं. शाहरुख तुमने बेमिसाल काम किया है. इस फिल्म को देखने के लिए और इंतजार नहीं कर सकता. प्रेम. a."

इसी के साथ आज शाहरुख ने भी आमिर के साथ अपनी सेल्फी फोटो को शेयर करते हुए लिखा, "ठग्स से गले मिला."

 

View this post on Instagram

 

Hug from the Thug....!! Beat that!

A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk) on

आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर मनोरंजन जगत से जुड़े पत्रकार समेत शाहरुख के करीबी दोस्तों ने भी इस फिल्म को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

आनंद एल राय द्वारा निर्देशित इस फिल्म में शाहरुख के साथ कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा भी एहम भूमिकाओं में हैं. ये फिल्म 21 दिसंबर, 2018 को रिलीज हो रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 01, 2018 11:11 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).