टीवी

आमिर खान ने रुबरू रोशनी को मिल रही प्रतिक्रिया के बारे में कहा ये

आमिर खान प्रोडक्शंस की अगली फिल्म 'रुबरू रोशनी' इस गणतंत्र दिवस स्टार प्लस पर सुबह 11 बजे प्रीमियर के लिए तैयार है.

आमिर खान ने रुबरू रोशनी को मिल रही प्रतिक्रिया के बारे में कहा ये
आमिर खान (Photo Credits: Facebook)

आमिर खान (Aamir Khan) प्रोडक्शंस की अगली फिल्म 'रुबरू रोशनी' (Rubaru Roshni) इस गणतंत्र दिवस स्टार प्लस पर सुबह 11 बजे प्रीमियर के लिए तैयार है. फ़िल्म रिलीज से पहले, आमिर खान ने हाल ही में मुंबई में करीबी दोस्तों और परिवार के लिए रूबरू रोशनी की एक विशेष स्क्रीनिंग की मेजबानी की थी. केवल बी-टाउन ही नहीं बल्कि आमिर ने मीडिया के लिए भी एक विशेष स्क्रीनिंग की मेजबानी की थी जो फिल्म की प्रशंसा करते हुए नज़र आये. डॉक्यूमेंट्री देखने के बाद, कई हस्तियों ने दिल खोल कर फिल्म की सराहना की और इसे अवश्य देखने की सलाह दी है. फ़िल्म की रिलीज से पहले ही मिल रही प्रतिक्रिया को देखते हुए, आमिर खान इंस्टाग्राम पर लाइव अपने सभी प्रशंसकों के साथ बातचीत करते हुए नज़र आये.

रूबरू रोशनी को मिल रही प्रतिक्रिया के बारे में बात करते हुए, आमिर ने साझा किया,"हां, हमारे सभी इंटरव्यू अब तक सकारात्मक हैं. लेकिन मैं राष्ट्र की प्रतिक्रिया का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं. मैं कल का इंतजार कर रहा हूं और मुझे उम्मीद है कि आप सभी लोग फिल्म को देखेंगे और पसंद करेंगे. मैं यह जानने के लिए इंतजार कर रहा हूँ कि फ़िल्म देखने के बाद आप ने क्या महसूस किया." आमिर ने आगे कहा, "मैं सभी ट्वीट्स पढ़ रहा हूं और मैं सकारात्मक प्रतिक्रिया देखकर खुश हूं. इंडस्ट्री के मेरे सहयोगियों ने भी यह फ़िल्म देख ली है और इसे पसंद किया है."

'रुबरू रोशनी' (रोशनी के साथ आमने-सामने) आमिर की बहुचर्चित फिल्म 'रंग दे बसंती' से गीत 'रूबरू’ के लिरिक्स हैं, जिसे प्रसून जोशी द्वारा लिखा गया है और ए आर रहमान द्वारा रचित है. इस गीत के गायक नरेश अय्यर राष्ट्रीय पुरस्कार भी जीत चुके है. संयोग से, फिल्म तेरहा साल पहले 26 जनवरी को ही रिलीज हुई थी. जैसे ही आमिर ने लाइव अपने प्रशंसकों से बात करना शुरू किया, वैसे ही भारत में ट्विटर पर हैशटैग #RubaruAamir तेज़ी से ट्रेंड करने लगा.

प्रशंसकों से मिल रही प्रतिक्रिया:-

आमिर खान इससे पहले यह स्पष्ट कर चुके हैं कि उनकी अगली फिल्म 'सत्यमेव जयते' के नए एपिसोड के बारे में नहीं है. अभिनेता ने यह कहते हुए वीडियो को समाप्त कर दिया कि “दिल पर लगेगी तभी बात बनेगी" और दर्शकों को फिल्म देखने के लिए आमंत्रित किया है. फिल्म को स्वाति चक्रवर्ती ने निर्देशित किया है जो स्टार प्लस पर सुबह 11 बजे इस गणतंत्र दिवस पर प्रीमियर के लिए तैयार है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 25, 2019 08:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).