बॉलीवुड

Video: आमिर खान खान ने वाइफ किरण राव के साथ लॉन्च किया अपना नया शो, पानी फाउंडेशन के हीरोज को कर हैं सलाम 

आमिर खान और किरण राव के इस शो का पहला एपिसोड अब इंटरनेट पर भी रिलीज कर दिया गया है

Video: आमिर खान खान ने वाइफ किरण राव के साथ लॉन्च किया अपना नया शो, पानी फाउंडेशन के हीरोज को कर हैं सलाम 
आमिर खान और किरण राव (Photo Credits: Youtube)

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जानेवाले आमिर खान (Aamir Khan) को उनके समाजसेवी स्वभाव के लिए भी जाना जाता है. इन दिनों महाराष्ट्र (Maharashtra) के कई सारे सुखा ग्रस्त इलाकों में आमिर ने पानी फाउंडेशन (Paani Foundation) के तहत मुहीम चलाई है जिसके चलते वो इन इलाकों में पानी की सुविधा मुहैया कराने की कोशिशों में जुटे हुए हैं. आमिर ने हाल ही में अपने इस फाउंडेशन को लेकर अपना एक नया टीवी शो भी शुरू किया है.

आमिर ने इस शो को अपनी पत्नी किरण राव (Kiran Rao) के साथ शुरू किया है और इस शो का नाम है 'तूफान आलय'." आमिर ने इस शो से अपने एक क्लिप को इंस्टाग्राम पर शेयर करके लिखा, "नमस्कार, दोस्तों. तूफान आलय में आप सभी का स्वागत है. अब अगले 8 हफ्तों तक हम साथ रहने वाले हैं. इसी कंट्रोल रूम में जहां से हम आप तक कुछ कमाल के लोगों की कमाल की कहानियां पहुंचाएंगे. अलग-अलग गांव से असली हीरो और हेरोइंस की."

आमिर ने अपने इस शो के पूरे एपिसोड को भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के बायो में शेयर किया है. इस एपिसोड में आमिर उन लोगों की कहानी बता रहे हैं जिन्होंने समाज के भले ही काफी परिश्रम की.

बात करें फिल्मों की तो आमिर ने अपने 54वें जन्मदिन के मौके पर अपनी अगली फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की घोषणा की. आमिर ने मीडिया को बताया था, "इस फिल्म का निर्देशन आमिर खान प्रोडक्शन्स और वायकॉम 18 मोशन पिक्चर्स मिलकर कर रही है. इसके डायरेक्टर होंगे अद्वैत चंदन, जिन्होंने बनाई थी 'सीक्रेट सुपरस्टार'. एक अंग्रेजी फिल्म आई थी 'फॉरेस्ट गंप'. तो ये फिल्म उसका एडाप्टेश है. हमने पैरामाउंट से इसके राइट्स खरीदे हैं."

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 12, 2019 11:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).