FIRST LOOK: आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' से रिलीज हुआ ये लुक पोस्टर, अंदाज देखकर सरप्राइज हुए फैंस
आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' से उनका फर्स्ट लुक आज सोशल मीडिया पर लीक कर दिया गया है. फिल्म के इस लुक पोस्टर में आमिर एक सिख व्यक्ति के गेटअप में नजर आ रहे हैं.
Aamir Khan Look Poster Lal Singh Chaddha: आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' से आज उनका फर्स्ट लुक इंटरनेट पर रिलीज कर दिया गया है. फिल्म के पोस्टर में आमिर एक सिख व्यक्ति के अंदाज में नजर आ रहे हैं. आमिर गुलाबी पगड़ी, पिंक चेक्स शर्ट और लंबी दाढ़ी रखे हुए आमिर का ये अंदाज बेहद अलग है. आमिर के इस पोस्टर के इंटरनेट पर आते ही ये सब जगह छा गया है और काफी वायरल भी होने लगा है. ये भी पढ़ें:,आमिर खान की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ के सेट पर पहुंचे तैमूर अली खान, मॉम करीना कपूर संग Viral हुआ ये Cute Video
आमिर ने इस पोस्टर को शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा, "सत श्री अकाल जी, मैं खुद लाल...लाल सिंह चड्ढा."
आमिर के इस लुक पोस्टर को इंस्टाग्राम पर अब तक 1 लाख 27 हजार से भी ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं. इस फिल्म में आमिर के साथ करीना कपूर लीड रोल में हैं. कुछ ही दिनों पहले फिल्म से आमिर और करीना का लुक सोशल मीडिया पर लीक हुआ था. ये भी पढ़ें: आमिर खान की अगली फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ 2020 की क्रिसमस पर होगी रिलीज
View this post on Instagram
#AamirKhan as #laalsinghchaddha on the sets in Chandigarh #photooftheday #sunday
आपको बता दें कि आमिर ने पिछले साल अपने जन्मदिन के मौके इस फिल्म की घोषणा की थी. उनकी पिछली फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान'(Thugs Of Hindostan) के फेलियर के बाद अब फैंस इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं.
बताया जा रहा है कि हॉलीवुड फिल्म 'फॉरेस्ट गम्प' (Forrest Gump) का ये ऑफिशियल रीमेक है. इस फिल्म का निर्देशन अद्वैत चन्दन कर रहे हैं और इसे 2020 में रिलीज के लिए सेट किया गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 18, 2019 12:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

