मशहूर डांसर Sitara Devi के जीवन पर बनेगी फिल्म

भारत की सितारा देवी प्रतिष्ठित कलाकारों में से एक हैं. उन्हें संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार, पद्म श्री और कालिदास सम्मान सहित कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है. साथ ही उन्होंने कथक के भारतीय शास्त्रीय नृत्य रूप को पुनर्जीवित किया और इसे एक नया आयाम दिया. महान डांसर की 101वीं जयंती पर अब उनकी बायोपिक फिल्म बनाने की घोषणा हुई है.

सितारा देवी (Photo Credits: FB)

मुंबई, 8 नवंबर: भारत की सितारा देवी (Sitara Devi) प्रतिष्ठित कलाकारों में से एक हैं. उन्हें संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार, पद्म श्री और कालिदास सम्मान सहित कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है. साथ ही उन्होंने कथक के भारतीय शास्त्रीय नृत्य रूप को पुनर्जीवित किया और इसे एक नया आयाम दिया. महान डांसर की 101वीं जयंती पर अब उनकी बायोपिक फिल्म बनाने की घोषणा हुई है. Padma Awards 2020: कंगना रनौत, अदनान सामी, एकता कपूर को पद्मश्री पुरस्कार

राज आनंद मूवीज के निर्माता राज सी. आनंद ने एक घोषणा करते हुए कहा, "सितारा देवी की कहानी को बड़े पर्दे पर जीवंत करने के लिए हम बहुत खुश और उत्साहित हैं. हमें विश्वास है कि उनकी कहानी दर्शकों को पसंद आएगी. साथ ही हम यह सुनिश्चित करते हैं कि यह उनके वास्तविक जीवन की तरह ही आकíषत होगी."प्रसिद्ध संगीतकार और ड्रमर रंजीत बरोट सितारा देवी के पुत्र हैं. उन्होंने अपनी मां के जीवन पर आधारित इस परियोजना की टीम का मार्गदर्शन करने की जिम्मेदारी ली है, जिससे एक दिलचस्प कहानी तैयार की जाएगी.

परियोजना के बारे में बात करते हुए, रंजीत ने कहा, "मैं उत्साहित हूं कि मेरी मां के जीवन पर एक फिल्म बनने जा रही है. जब राज आनंद (निर्माता) मेरे पास एक फिल्म बनाने के विचार के साथ आए, तो मुझे एहसास हुआ कि यह मेरी मां के प्रति एक अच्छा विचार है. वो वास्तव में एक प्रतिष्ठित कलाकार थीं. हम इस कोशिश के माध्यम से उनके जीवन की अनकही कहानी को पर्दे पर लाएंगे. "

प्री-प्रोडक्शन प्रसिद्ध कलाकार के जीवन पर शोध कार्य पहले ही शुरू कर चुका है. निर्माता जल्द ही कलाकारों और निर्देशक की घोषणा करेंगे. 8 नवंबर 1920 को जन्मी सितारा देवी न केवल एक प्रख्यात कलाकार थीं, बल्कि एक सशक्त महिला भी थीं, जिन्होंने अपनी शर्तों पर जीवन जीकर नारीवाद और नारीत्व की विचारधारा को मजबूत किया.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Live Score Update: दिल्ली में भारत बनाम नामीबिया के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? दिल्ली स्टेडियम में भारत बनाम नामीबिया के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Toss Winner Prediction: टीम इंडिया बनाम नामीबिया के बीच दिल्ली में कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

\