तैमूर अली खान 3 साल की उम्र में इतनी संपत्ति के हैं मालिक, जानकर हो जाएंगे हैरान
सैफ अली खान और करीना कपूर के लाड़ले नवाबजादे तैमूर अली खान आज अपना तीसरा जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास मौके पर आज हम आपको बताने जा रहे हैं इस नन्हें स्टारकिड के पास अब तक कुल कितनी संपत्ति मौजूद है.
Taimur Ali Khan 3rd Birthday: बॉलीवुड के सबसे चहेते स्टार किड और सैफ अली खान (Saif Ali Khan)-करीना कपूर (Kareena Kapoor) के नन्हें राजकमार तैमूर अली खान आज अपना तीसरा जन्मदिन मना रहे हैं. आज उनके इस स्पेशल डे पर जहां सैफ और करीना ने उनके साथ टाइम स्पेंड करने का फैसला किया है वहीं 19 दिसंबर की शाम को उन्होंने एक बर्थडे पार्टी भी आयोजित की थी जिसमें अन्य कई स्टार किड्स नजर आए थे. उनकी इस पार्टी की फोटोज भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी.
आज तैमूर के जन्मदिन के मौके पर हम आपको बताने जा रहे हैं कि महज 3 साल की उम्र में वो कितनी संपत्ति के मालिक हैं.
तैमूर अली खान फॉरेस्ट
जब तैमूर एक साल के थे तब करीना की न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर (Rujuta Diwekar) ने उनके लिए मुंबई से करीब Sonave के जंगलों में एक फॉरेस्ट गिफ्ट किया था. इसमें तकरीबन 100 पेड़ हैं और ये 1000 स्क्वायर फीट में फैला हुआ है. इसमें जामुन, आमला, केले, पपाया, सीताफल. नींबू जैसे लाभकारी चीजों के पेड़ हैं.
जीप एसआरटी
तैमूर के पहले जन्मदिन पर उनके पिता सैफ अली खान ने भी उनके लिए एक नई एसयूवी कार खरीदी थी. मीडिया के पूछने पर सैफ ने बताया था कि उन्होंने ये तैमूर के बर्थडे प्रेजेंट के रूप में ली है.
मर्सिडीज मैकलॉरेन
View this post on Instagram
That's a beautifully decorated car for the Prince. #taimuralikhan bday bash
तैमूर के दूसरे जन्मदिन पर उनके माता-पिता ने उनके लिए मर्सिडीज मैकलॉरेन टॉय कार खरीदी थी जोकि बैटरी ऑपरेटेड थी और तैमूर इसमें मजे से बैठकर घूम सकते थे.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 20, 2019 03:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

