मल्लिका शेरावत ने इस खास अंदाज में दी बराक ओबामा को जन्मदिन की बधाई
मल्लिका शेरावत ने ट्विटर पर एक स्पेशल मैसेज पोस्ट करते हुए बराक ओबामा को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है
अभिनेत्री मल्लिका शेरावत ने अमेरिका के पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और कहा कि उनसे मुलाकात करना सम्मान और सौभाग्य की बात है. 41 वर्षीया अभिनेत्री ने ओबामा के साथ अपनी एक सेल्फी ट्वीट की. इसमें दोनों मुस्कुराते नजर आ रहे हैं. ओबामा 4 अगस्त को 57 वर्ष के हो गए.
तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, "बराक ओबामा को जन्मदिन की बधाई. आपसे मिलना सौभाग्य और सम्मान की बात है."
Belated happy birthday @BarackObama , meeting you was an honor & a privilege #obama #BarackObama #selfie pic.twitter.com/zph2OlSSgC
— Mallika Sherawat (@mallikasherawat) August 8, 2018
इससे पहले मल्लिका ने वर्ष 2011 में लॉस एंजेलिस में टी पार्टी के दौरान ओबामा से मुलाकात की थी.'ख्वाहिश' और 'मर्डर' जैसी फिल्मों में बोल्ड अंदाज में नजर आ चुकीं अभिनेत्री को इससे पहले वर्ष 2015 की फिल्म 'डर्टी पॉलिटिक्स' में देखा गया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 08, 2018 12:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

